सीएम योगी के महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

सीएम योगी के महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा है कि अक्टूबर के महीने में पहली बार असमय बाढ़ की त्रासदी का सामना हम सभी को करना पड़ रहा है। आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करते हुए केंद्र व राज्य …

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा है कि अक्टूबर के महीने में पहली बार असमय बाढ़ की त्रासदी का सामना हम सभी को करना पड़ रहा है। आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करते हुए केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार जनता जनार्दन की सेवा में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है।

बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आवास क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 20 हजार रुपए, दुर्भाग्य से अगर आपदा से किसी की मृत्यु होती है तो उनके परिवार को 4 लाख रुपए और अंग भंग होने की स्थिति में ढ़ाई लाख रुपए तक की मदद देने की बात कही।

सीएम योगी शुक्रवार को महराजगंज जनपद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद धानी ब्लॉक के पीछे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बेहद आत्मीयता से बातचीत की, उनका दुख-दर्द साझा किया। खुद अपने हाथों से राहत सामग्री सौंपी और भरोसा दिया कि हर संकट में सरकार उनके साथ खड़ी है। बाढ़ आपदा में हुए उनके हर नुकसान की भरपाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी ने गोरखपुर में सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिये यह निर्देश

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री