आस्था : बारिश में निकली भरत मिलाप शोभायात्रा

अमृत विचार, शाहाबाद/ हरदोई। कस्बे में रामलीला की समाप्ति के बाद भरत मिलाप की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच भरत मिलाप शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों भीड़ देखी पड़ी। पुलिस द्वारा शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पठकाना रामलीला में रावण …
अमृत विचार, शाहाबाद/ हरदोई। कस्बे में रामलीला की समाप्ति के बाद भरत मिलाप की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच भरत मिलाप शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों भीड़ देखी पड़ी। पुलिस द्वारा शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पठकाना रामलीला में रावण वध लीला मंचन के बाद भरत मिलाप शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
पालिका परिषद कार्यालय से पूजन के बाद शोभायात्रा को रवाना किया गया। यह शोभा यात्रा स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, घासमंडी, गुलाब बैंड चौराहा, आर पी एम इंटर कॉलेज, सदर बाजार, घंटाघर, चौक, सर्राफा बाजार, सरदार गंज होते हुए कटरा पहुंची। जगह-जगह लोगों शोभा यात्रा का स्वागत किया। इसमें तमाम झाकियां दिखाईं पड़ी।
गुरूवार को पुलिस ने शोभायात्रा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र स्वयं पेट्रोलिंग करके शोभा यात्रा का जायजा लेते रहे । शोभायात्रा में संजय मिश्रा बबलू अध्यक्ष मेला समिति, ऋषि मिश्र, राजीव मोहन तिवारी, मधुप मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, ऋषि मिश्रा, रत्नेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:- गोरखपुर: द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकालकर दी बधाई