शिवसेना के सिंबल की रेस में भी बाजी मारेंगे शिंदे? 24 घंटों में फैसला

मुंबई। दशहरे के मौके पर मुंबई में एक तरफ उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट की अलग-अलग रैलियां चल रही थीं तो वहीं दिल्ली में भी हलचल तेज थी। मुंबई में जिस वक्त दशहरा रैली चल रही थी, उसी दौरान शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग के दरवाजे पर पहुंचा। दरअसल माना जा …
मुंबई। दशहरे के मौके पर मुंबई में एक तरफ उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट की अलग-अलग रैलियां चल रही थीं तो वहीं दिल्ली में भी हलचल तेज थी। मुंबई में जिस वक्त दशहरा रैली चल रही थी, उसी दौरान शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग के दरवाजे पर पहुंचा। दरअसल माना जा रहा है कि इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं ने चुनाव आयोग को कई सबूत सौंपे और दावा किया कि पार्टी के सिंबल धनुष-बाण पर उनका ही हक बनता है। इस पर चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को फैसला सुनाया जा सकता है। यानी इस अहम निर्णय में अब 24 घंटे का ही वक्त बचा है।
संबोधित करताना जमलेल्या तमाम शिवसैनिकांना आणि नागरिकांना विजयादशमीच्या शुभेच्छा दिल्या. pic.twitter.com/5mARj6FAbH
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) October 5, 2022
चुनाव आयोग की ओर से एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट को सिंबल को लेकर अपने दावे पेश करने के लिए 7 अक्टूबर तक का वक्त दिया गया था। ऐसे में अब उसकी ओर से फैसले की बारी है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता आज वकीलों से मिलेंगे। इस बैठक में चुनाव आयोग को क्या जवाब दिया जाए, किस तरह के सबूत पेश किए जाएं, इस पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि शिवसेना की ओर से कुछ और समय की मांग भी की जा सकती है। हालांकि, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होने वाला है। ऐसे में सिंबल को लेकर आयोग स्थिति क्लियर कर सकता है।
वंदनीय गुरूवर्य धर्मवीर आनंद दिघे साहेब यांनी सुरू केलेल्या तसेच मोठ्या श्रध्देने साजरा केल्या जाणाऱ्या टेंभीनाका येथील जय अंबे धर्मादाय विश्वस्त संस्थेच्या नवरात्रोत्सव मंडळातील दुर्गेश्वरी मातेची काल विधिवत पूजा अर्चना करित विसर्जन करण्यात आले. pic.twitter.com/uojFVVuOVq
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) October 6, 2022
कहा जा रहा है कि उपचुनाव के चलते ही चुनाव आयोग हरकत में आ गया है। अगले कुछ घंटों में यानी शुक्रवार को चुनाव आयोग धनुष-बाण चिह्न को लेकर अहम फैसला दे सकता है। ऐसे में दोनों ही गुटों की इस बात पर नजर होगी कि सिंबल किसके पाले में जाता है। मुंबई में अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 3 नवंबर को हो रहा है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस उपचुनाव से पहले धनुष बाण पर फैसला दे देगा। महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष का मामला सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के समक्ष लंबित था। इसी की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को सिंबल वाली अर्जियों पर फैसला लेने को कहा था।
ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर के बाद आया फोन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही चुनाव आयोग तेजी से काम कर रहा है। अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है। अगर नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले शिवसेना का धनुष-बाण तय हो जाए तो अंधेरी उपचुनाव के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।
असली शिवसेना मुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना है : फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने साबित कर दिया कि असली शिवसेना कौन है। उनकी रैली में राज्य भर के लोग आए, इसने स्थापित किया कि असली शिवसेना मुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना है।
ये भी पढ़ें : एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- आयोजन स्थल से अधिक महत्वपूर्ण सिद्धांत है