बरेली: इस दिन से नहीं मिलेगी फ्लाइट, इंडिगो ने अक्टूबर के सभी दिनों का किया शेड्यूल लागू

बरेली, अमृत विचार। इंडिगो ने मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट के संचालन में कुछ परिवर्तन किया है। पूरे अक्टूबर में उड़ानें बदलाव के साथ संचालित होगी। 31 दिन में आठ दिन उड़ान रद रहेगी। प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को मुंबई और बेंगलुरू दोनों शहरों के लिए उड़ानें निरस्त रखी गई हैं। 23 दिन ही संचालन …

बरेली, अमृत विचार। इंडिगो ने मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट के संचालन में कुछ परिवर्तन किया है। पूरे अक्टूबर में उड़ानें बदलाव के साथ संचालित होगी। 31 दिन में आठ दिन उड़ान रद रहेगी। प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को मुंबई और बेंगलुरू दोनों शहरों के लिए उड़ानें निरस्त रखी गई हैं। 23 दिन ही संचालन होगा। नवंबर आते ही विंटर शेड्यूल के साथ उड़ान संचालित होंगी। नवंबर में हर रोज मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ानें बरेली एयरपोर्ट से मिलेंगी।

त्योहारी सीजन में दोनों शहरों के लिए एयर ट्रैफिक बेहतर मिल रहा है। इंडिगो के बरेली एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर भर बदले शेड्यूल के साथ फ्लाइट संचालित होंगी। प्रत्येक शनिवार को सिर्फ मुंबई के लिए फ्लाइट संचालित होगी और बेंगलुरू के लिए निरस्त रहेगी।

3 अक्टूबर (सोमवार) को सिर्फ बेंगलुरू की उड़ान है। महीने में तीन अन्य सोमवार को मुंबई व बेंगलुरू दोनों शहरों के लिए उड़ानें संचालित होंगी। परिवर्तित शेड्यूल के अनुसार 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25, 27 अक्टूबर को मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ानें निरस्त रखी गई हैं। दोनों शहरों के लिए इंडिगो की एयरबस संचालित होती है। जिसमें एक बार में 180 यात्री सफर करते हैं।

बरेली-लखनऊ की उड़ान बनी सपना
बरेली से लखनऊ की उड़ान अब सपना बनकर रह गई। एलाइंस एयर कंपनी ने इस उड़ान के लिए जहां अगस्त में तारीख तक तय कर दी गई थी लेकिन एटीआर-46 की कमी के साथ अन्य कारणों के चलते बरेली-लखनऊ की उड़ान पूरी नहीं हो सकी। अब उड़ान चर्चा से भी गायब हो गई है। हाल ही में सिविल एयरपोर्ट के निदेशक से बात हुई तब उन्होंने बताया कि एलाइंस एयर की ओर से बरेली-लखनऊ उड़ान को लेकर कोई पत्राचार नहीं हुआ है। कब शुरू होगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: वाटरप्रूफ प्लास्टर से पशुओं की हड्डी जोड़ रहे वैज्ञानिक, मजबूती के लिए हो रहा उपयोग