अयोध्या को समर्पित लता मंगेशकर की स्मृति में बना देश का पहला चौक
अमृत विचार, अयोध्या। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 93वें जन्मदिन पर उनकी स्मृति में बना देश का पहला लता मंगेशकर चौक अयोध्या को समर्पित कर दिया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता चौक का लोकार्पण किया। रामकथा पार्क स्थित सभास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी …
अमृत विचार, अयोध्या। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 93वें जन्मदिन पर उनकी स्मृति में बना देश का पहला लता मंगेशकर चौक अयोध्या को समर्पित कर दिया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता चौक का लोकार्पण किया। रामकथा पार्क स्थित सभास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भारत रत्न लता मंगेशकर की जन्म जयंती पर बधाई देते हुये कहा कि नवरात्रि के तृतीय तिथि पर मां चंद्रघंटा की साधना का पर्व भी है। उन्होंने लता जी को मां चन्द्रघंटा की साधना का स्वरूप बताते हुये प्रशंसा की। साथ ही यह भी कहा कि अयोध्या में लता मंगेशकर चौक पर स्थापित की गई मां सरस्वती की ये विशाल वीणा संगीत की साधना का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी है। यहां के कार्यों व विकास को हमें विश्व स्तर के शहर के अनुरूप दिव्य करना है। इसमें किसी भी प्रकार की कमी नही आनी चाहिए। स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने जीवन को भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया था उसी के सम्मान में भारत सरकार द्वारा भारत रत्न के रूप में अलंकृत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर भारत वर्ष में लता दीदी के नाम पर सबसे पहले एक स्मारक के रूप में भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में चौक का निर्माण किया गया। मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर को भगवान राम पर आधारित भजन गाने वाली प्रसिद्ध कलाकार बताते हुये कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम में लता जी की अटूट आस्था थी और भगवान राम पर आधारित सभी कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी करती थी। कार्यक्रम के साक्षी बने लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ व उनकी पत्नी ने चौक के निर्माण को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व अन्य विधायक गण भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें… अयोध्या: छह दिन बाद दर्ज की तोड़फोड़ और मारपीट की रिपोर्ट