हमीरपुर: गाय में मिले लंपी वायरस जैसे लक्षण, शुरू हुआ उपचार

हमीरपुर: गाय में मिले लंपी वायरस जैसे लक्षण, शुरू हुआ उपचार

हमीरपुर, अमृत विचार। भरुआसुमेपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत पारा रैपुरा में एक पशुपालक की पालतू गाय लंपी वायरस जैसे लक्षण की चपेट में है। इसको लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। गाय को अलग क्वारंटीन किया गया है। उसका उपचार शुरू कर सुबह शाम निगरानी की जा रही है। उपचार के बाद अगर हालत …

हमीरपुर, अमृत विचार। भरुआसुमेपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत पारा रैपुरा में एक पशुपालक की पालतू गाय लंपी वायरस जैसे लक्षण की चपेट में है। इसको लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। गाय को अलग क्वारंटीन किया गया है। उसका उपचार शुरू कर सुबह शाम निगरानी की जा रही है। उपचार के बाद अगर हालत में सुधार नहीं होता तो तीन दिन बाद सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। फिलहाल पशुपालन विभाग की चिकित्सीय टीम फंगल इंफेक्शन मानकर चल रही है।

पारा रैपुरा गांव के निवासी राजीव लोचन प्रजापति की गाय के पूरे शरीर पर बड़े-बड़े चकत्ते उभर आए हैं। गांव के पूर्व प्रधान बिहारीलाल प्रजापति ने गाय के लक्षणों को देखकर पशुपालन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ.आरबी यादव, डॉ.राकेश शुक्ला अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और बीमार गाय का परीक्षण करने के उपरांत लंपी की संभावना से इंकार किया है।

टीम के सदस्य डॉ.आरबी यादव ने बताया कि यह फफोले नहीं बल्कि चकत्ते हैं। जो शायद सर्दी के चलते उत्पन्न हुए। क्योंकि गाय बरसात में बाहर ही बंधी रही है। उसके मुंह कानों में सूजन भी नहीं है। उसे फीवर भी नहीं था। इसके बाद उसका उपचार शुरू करके उसे क्वारंटीन कर सुबह शाम निगरानी की जा रही है। अगर तीन दिन में सुधार नहीं होता है तो नमूने लेकर जांच को भेजे जाएंगे। गाय के शरीर में उत्पन्न चकत्ते देखकर गांव के अन्य पशुपालक भी सतर्क हो गए हैं और उन्होंने गायों के साथ अन्य पशुओं को साफ-सुथरे छाया वाले स्थानों पर बांधना शुरू कर दिया हैं।

यह भी पढ़ें-नानकमत्ता: बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वह सिख ही है जो धरती का सीना चीरकर सोना उगा लेता है