सफलता का मंत्र है कठिन परिश्रम : डॉ. विकास
पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा में शनिवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व छात्र डा विकास यादव का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में डॉ विकास यादव ने छात्र छात्राओं को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा सफलता केवल परिश्रम से ही प्राप्त की जा सकती है। छात्र …
पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा में शनिवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व छात्र डा विकास यादव का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में डॉ विकास यादव ने छात्र छात्राओं को सफलता का मूल मंत्र बताया।
उन्होंने कहा सफलता केवल परिश्रम से ही प्राप्त की जा सकती है। छात्र पहले अपनी दिशा का चुनाव करें और फिर उस दिशा में अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुट जाएं।
प्रधानाचार्य पीएन सिंह ने कहा अपने गुरुओं के मार्गदर्शन में निरंतर सीखते रहे। उप प्रधानाचार्य एवं निदेशक उग्रसेन सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को भी अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए।
बता दे कि डा विकास यादव ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रामोदय इंटर कॉलेज से प्राप्त की है। संचालन प्रवक्ता सीएम यादव ने किया। इस मौके पर डॉ राजेश वर्मा, शैलेंद्र यादव, संतोष कुमार, अनिरुद्ध यादव, आलोक पाठक, अनीश दूबे आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : नमाज पढ़ने पहुंचे भाजपा समर्थक को ग्राम प्रधान ने मस्जिद से निकाला, जांच में जुटी पुलिस