अयोध्या: दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए निगम ने बनाई नीति

अयोध्या: दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए निगम ने बनाई नीति

अयोध्या, अमृत विचार। छठे दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अयोध्या नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दीपोत्सव स्थल की साफ-सफाई को लेकर चर्चा हुई। महापौर ने बताया कि इस बार दीपोत्सव को और भी भव्य तरीके से मनाया …

अयोध्या, अमृत विचार। छठे दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अयोध्या नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दीपोत्सव स्थल की साफ-सफाई को लेकर चर्चा हुई।

महापौर ने बताया कि इस बार दीपोत्सव को और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। राम की पैड़ी पर 14. 50 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा राम जन्मभूमि परिसर व हनुमानगढ़ी, कनक भवन, गुप्तार घाट समेत अन्य मंदिरों में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में 21-21 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव में रामलीला आतिशबाजी व लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कई देशों की रामलीला का भी मंचन होगा।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: समिति ने 20 सूत्रीय मांगों पर शासनादेश जारी करने की मांग की