सुल्तानपुर: नम आंखों से गोमती नदी में विसर्जित की गई बप्पा की प्रतिमा

सुल्तानपुर। जिले में गणेश महोत्सव जारी है। आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट से बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जा रहा है। शनिवार को श्रीराम नगर पीडब्ल्यूडी से लेकर सीताकुंड घाट तक गणपति बप्पा मोरया के नारे खूब गूंजे। श्रीराम नगर में स्थापित प्रतिमा पंडाल में पुरोहितों ने हवन पूजन कराया। इसके बाद …

सुल्तानपुर। जिले में गणेश महोत्सव जारी है। आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट से बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जा रहा है। शनिवार को श्रीराम नगर पीडब्ल्यूडी से लेकर सीताकुंड घाट तक गणपति बप्पा मोरया के नारे खूब गूंजे। श्रीराम नगर में स्थापित प्रतिमा पंडाल में पुरोहितों ने हवन पूजन कराया। इसके बाद झांकी सजाकर बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।

पीडब्ल्यूडी, पर्यावरण पार्क होते हुए यात्रा का समान सीताकुंड धाम पर हुआ। यहां पर नम आंखों से नाव पर रखकर गणपति मूर्ति को गोमती के बीच धारा में प्रवाहित किया गया। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों की धून पर बच्चे व बड़े खूब थिरके। मौके पर नीरव पांडेय, श्री भानु दत्त, शाश्वत, श्रेयश, प्रतीक, गौरव, अजीत, सरिता पांडेय, लता, प्रिया, सुविधा, साधना सिंह व अन्य रहे।

यह भी पढ़े:-यमुना या अन्य जल निकायों में मूर्ति विसर्जित करने पर जुर्माना के साथ ही होगी कैद: डीपीसीसी

ताजा समाचार

Kanpur: बिजली कर्मी लगवाएं स्मार्ट मीटर, आएगा फिक्स चार्ज, केस्को एमडी बोले- नहीं देना होगा अतिरिक्त चार्ज
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को दाखिला दिला रही भाजपा, AAP ने लगाया आरोप
बरेली: 12 साल बाद भी खाली हैं 16 रोग विशेषज्ञों के पद, मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज
अब विद्यालयों में आसानी से होंगे दाखिले, चलाया जा रहा विशेष अभियान, BSA और DIOS मिलकर करेंगे काम 
मुरादाबाद : फैक्ट्री में हेल्पर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया हंगामा...मौके पर पहुंची पुलिस
बेंगलुरु: बैडमिंटन कोच नाबालिग से फोन पर मांगता था नग्न तस्वीरें, अतिरिक्त प्रशिक्षण के बहने से बुलाकर करता था यौन शोषण, गिरफ्तार