अयोध्या: पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को लोक निर्माण विभाग ने दी चेतवनी

अयोध्या। लोक निर्माण विभाग अपनी स्थाई भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर अब जागा है। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर कब्जा हटा लें अन्यथा अभियान चलाकर हटवाया जायेगा, जिसका खर्च संबधित से वसूला जायेगा। लोक निर्माण …

अयोध्या। लोक निर्माण विभाग अपनी स्थाई भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर अब जागा है। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर कब्जा हटा लें अन्यथा अभियान चलाकर हटवाया जायेगा, जिसका खर्च संबधित से वसूला जायेगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड की ओर से गुरुवार को जारी सूचना में कहा गया है कि बहराइच- फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर जनपद की सीमा के अंतर्गत पड़ने वाले शहरी भाग रीडगंज ओवर ब्रिज से दर्शननगर, पूरा बाजार आबादी क्षेत्र, मया बाजार आबादी क्षेत्र, गोसाईगंज बाजार आबादी क्षेत्र में विभाग की स्थाई भूमि से अपना स्थाई अस्थाई निर्माण कर रखा है। अधिशासी अभियन्ता की ओर से कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर हटा लें, अन्यथा प्रशासन व पुलिस बल के सहयोग द्वारा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार के हानि के लिए सम्बन्धित स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च सम्बन्धित से राजस्व वसूली की भांति वसूला जाएगा। विभाग की ओर से शहरी और कस्बों की आबादी वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण को पहले ही चिन्हित किया था। बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी दी गई है उन क्षेत्रों में कच्चे पक्के निर्माण भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तारुन व हैदरगंज सीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक को दी कड़ी चेतवनी