बरेली: शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में सुविधाओं का अभाव, नाथ नगरी कैसे बने स्मार्ट सिटी!

बरेली, अमृत विचार। बरेली की सबसे पॉश कॉलोनी महानगर इन दिनों बदहाली से गुजर रही है। कहने को यह कॉलोनी सबसे बड़ी व पुरानी है लेकिन यहां रहने वाले सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही वहां रहने वाले लोगों की निकल कर आ रही है। जिस प्रधान के क्षेत्र में …
बरेली, अमृत विचार। बरेली की सबसे पॉश कॉलोनी महानगर इन दिनों बदहाली से गुजर रही है। कहने को यह कॉलोनी सबसे बड़ी व पुरानी है लेकिन यहां रहने वाले सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही वहां रहने वाले लोगों की निकल कर आ रही है। जिस प्रधान के क्षेत्र में यह कॉलोनी आती है। उस प्रधान ने मेंटेनेंस न मिलने के कारण अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। जिस कारण अभी कॉलोनी से कूड़ा तो उठाया जा रहा है। लेकिन सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया है। वहीं गिने चुने सफाई कर्मचारी आने से जगह जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है।

यहां रहने वाले लोगों का कहना है सभी कॉलोनी वासियों में कई सारे ऐसे लोग हैं जो मेंटेनेंस के रुपए नहीं दे रहे हैं। जिस कारण प्रधान ने बजट के अभाव में गेट से सुरक्षा गार्ड को हटा दिया। वहीं इतनी पुरानी और पॉश कॉलोनी होने के बाद भी उसके चारों ओर बाउंड्री वॉल न होने से आस-पास के गांव वाले कॉलोनी से होकर गुजरते हैं।
बच्चों को बना रहता है चोट लगने का डर
महानगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि आस पास के गाँव वाले वहां से गाड़ियां लेकर तेज रफ्तार से गुजरते हैं। जिस कारण कई बार बच्चे चोटिल तक हो चुके हैं। कॉलोनी के लोगों ने बच्चों को घरों से निकलना बंद कर दिया है। जर्जर सड़क के कारण लोग अक्सर गिर कर चोटिल हो जाते हैं।
कॉलोनी में कुत्तों व बंदरो का आतंक
कॉलोनी में चारों तरफ से खुले होने के कारण कुत्तों का डेरा वहां जमा रहता है। कई बार कुत्ते बच्चों व मॉर्निंग वॉक पर घूमने वालों को काट लेते हैं। कॉलोनी नगर निगम में ना होने से नगर निगम की टीम ने आज तक वहां से कुत्तों को नहीं पकड़ा है।
नगर निगम की बैठक में होगा फैसला
नगर निगम की होने वाली बोर्ड की बैठक में कॉलोनी को लेकर फैसला होगा। कई वार इस कॉलोनी को नगर निगम में किए जाने का मुद्दा उठाया गया है। इस मामले में कॉलोनी के लोग प्रभारी मंत्री तक को अवगत करा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम की टीम ने किया सामान जब्त, छुड़ाने पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष