मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी भूपेंद्र सिंह को दी बधाई, कहा- स्वतंत्र देव सिंह की तरीफ में कही यह बात

मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी भूपेंद्र सिंह को दी बधाई, कहा- स्वतंत्र देव सिंह की तरीफ में कही यह बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज खुले मंच से जहां एक तरफ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को बधाई दी है,वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यों की तारीफ करते उन्हें सरकार व संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने वाला बताया है। दरअसल मुख्यमंत्री …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज खुले मंच से जहां एक तरफ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को बधाई दी है,वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यों की तारीफ करते उन्हें सरकार व संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने वाला बताया है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह को बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तरफ से हृदय से बधाई देता हूं और उनका अभिनन्दन करता हूं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की क्षमता और योग्यता रखने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश का हर कार्यकर्ता जानता है।

उनके संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखकर ही भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाकर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर दी थी,इतना ही नहीं चौधरी भूपेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार में पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के रूप में और फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया।

प्रदेश की पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए, लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक उपलब्ध कराने के लिए, वह भी बिना किसी प्रोपेगेंडा के कैसे कार्य किया जाता है,चौधरी भूपेंद्र सिंह उसके एक उदाहरण हैं, आज प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी क्षमता को देखते हुये दिया है।

इस दौरान उन्होंने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की तारीफ करते हुये कहा कि स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं की संवेदनाओं को मजबूती के साथ सरकार के सामने रखते थे और फिर उसका निवारण भी अपने स्तर पर निकाल कर हर कार्यकर्ता के मान-सम्मान की रक्षा करते हुये सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय करने का काम उन्होंने किया, जिसका परिणाम हमसब के सामने है, 2022 का विधानसभा चुनाव।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार आपने देखा होगा 36 में 33 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विधान परिषद सदस्य का चुनाव जीत कर आता है, इतना ही नहीं चमत्कार तो तब दुनिया को देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव जीत कर लोक सभा पहुंचे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: कांग्रेस, बसपा, सपा और प्रसपा परिवार से आगे नहीं सोचती हैं- चौधरी भूपेंद्र सिंह

ताजा समाचार