बहराइच: आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा कार्यक्रम, बहनों ने गाया वंदे मातरम् सामूहिक गान

बहराइच: आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा कार्यक्रम, बहनों ने गाया वंदे मातरम् सामूहिक गान

बहराइच। राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा सामूहिक वन्देमातरम गायन कार्यक्रम किसान पीजी कॉलेज के जेबी सिंह सभागार में हुआ। जिसमें बहनों और माताओं ने एकसाथ सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका सुनीता सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक आरएसएस डॉ0 अवधेश कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के सचिव मेजर …

बहराइच। राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा सामूहिक वन्देमातरम गायन कार्यक्रम किसान पीजी कॉलेज के जेबी सिंह सभागार में हुआ। जिसमें बहनों और माताओं ने एकसाथ सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका सुनीता सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक आरएसएस डॉ0 अवधेश कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ0 एसपी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति के बहनों को संबोधित करते हुए डॉ0 अवधेश ने कहा कि देश के निर्माण में माताओं बहनों का अविस्मरणीय योगदान है और राष्ट्रीयता इनके रग-रग में प्रवाहित होती है।

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी का योगदान सर्वविदित है। इसके साथ ही साथ जीजाबाई के उचित शिक्षा और संस्कार ने शिवाजी जैसे राष्ट्रपुत्र को श्रेष्ठ स्वराज्य स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। जिससे हम सहज ही समझ सकतें हैं कि एक नारी देश के लिए कुशल सैनिक से शासक तक का निर्माण करने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करती है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि बहराइच जनपद ने हमेशा महिला समाज को सम्मान देने और संरक्षित करने का कार्य किया है।

जिस समय अंग्रेजी हुकूमत से भयाक्रांत देश के अनेक शासक बेगम हजरत महल से संपर्क तक नहीं कर रहे थे उस समय उनको बौंडी रियासत ने शरण देकर सुरक्षित नेपाल पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षिका शिवानी सिंह ने किया और खुशबू सिंह ने वन्देमातरम गायन को संपन्न कराया जिसमें सैकड़ों माताओं बहनों का उत्साह जनक प्रतिभाग रहा।

यह भी पढ़ें-प्रतापगढ़: धमाल इंडिया डांस प्रतियोगिता जीतकर जाह्नवी ने बढ़ाया जिले का मान