ईमानदार और सिद्धांत वादी थे बाबू भगवती सिंह: शिवपाल यादव

ईमानदार और सिद्धांत वादी थे बाबू भगवती सिंह: शिवपाल यादव

लखनऊ। राजधानी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय पर मरणोपरांत समाजवादी नेता बाबू भगवती सिंह योगदान को याद कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यादगार पल साझा किए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। …

लखनऊ। राजधानी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय पर मरणोपरांत समाजवादी नेता बाबू भगवती सिंह योगदान को याद कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यादगार पल साझा किए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी नेता बाबू भगवती सिंह ईमानदारी और सिद्धांत की प्रतिमूर्ति थे। जीवनभर समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाया। गरीब, मजदूर, छात्र और किसानों के लिए संघर्ष किया। कई बार जेल की हवा खाई, लेकिन उनके साहस को कोई भी शक्तियां डिगा नहीं पाई।

आजादी के बाद अंग्रेजों की मूर्तियां हटाने में सबसे आगे रहे थे, उनकी सोच थी किसी भी कीमत आजादी के बाद अंग्रेजों की मूर्तियां चौक-चौराहों से हटाई जाए। जेल में रहते हुए भी अपनी विचारधारा पर कायम रहे और जीवन काल के अंतिम समय तक नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समर्थन करते रहे थे। शिवपाल यादव ने कहा कि बाबूजी के अधूरे सपने को पूरा करना उन सबकी जिम्मेदारी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत के साथ संघर्ष करना होगा। बाबू भगवती सिंह के पद चिन्हों पर चलना होगा। उनकी तरह ही त्याग तपस्या से अधूरे सपने पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें:-शिवपाल यादव ने ‘कंस’ वाले बयान पर दी सफाई, कहा- जो पुराणों में पढ़ा… वही लिखा

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री