बरेली: साढ़े तीन लाख के नकली नोटों के साथ पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नकली नोटों के साथ पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग दिखे। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बाइक सवार लोगों को रोक लिया। इसके बाद जब उनकी तलाशी ली …
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नकली नोटों के साथ पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग दिखे। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बाइक सवार लोगों को रोक लिया।
इसके बाद जब उनकी तलाशी ली तो पांच-पांच सौ रूपए के लगभग साढ़े तीन लाख रूपए बरामद हुए। पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि वह नकली नोट कहा से लाये है और कहा खपाने के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गए पति पत्नी जिला पीलीभीत के बताए जा रहे हैं। वहीं एक आरोपी अलीगंज का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: इज्जतनगर के इंस्पेक्टर ने लूटी महिला की ‘इज्जत’, थाना छोड़ हुआ फरार