हल्द्वानी: जयंती पर याद किए गए उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त पंत

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल के पहले कुलपति और उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त पंत की जयंती पर कालाढूंगी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के लिए डॉ. देवी दत्त पंत के देखे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल के पहले कुलपति और उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त पंत की जयंती पर कालाढूंगी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के लिए डॉ. देवी दत्त पंत के देखे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। दोपहर में डॉ. पंत की याद में पौधरोपण भी किया गया।
युवा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह बोहरा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की राजनीति ने उन महान विभूतियों को भुला दिया है जिनके संघर्षों की बदौलत आज कोई मुख्यमंत्री, कोई विधायक तो कोई सांसद बने बैठे हैं। क्या सत्ताधारी और विपक्षी दलों का फर्ज नही बनता कि ऐसे उत्तराखंड के महान विभूतियों को उनकी जयंती और पुण्यतिथियों पर याद किया जाए। इस मौके पर केंद्रीय सचिव (युवा) उत्तम सिंह बिष्ट, गौरव पंत, सार्थक कुमार,रविन्द्र आर्य, विजय पिलख्वाल, मनोज कांडपाल मौजूद रहे।