अयोध्या : रामनगरी में गूंजा महादेव का जयकारा, श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक

अयोध्या : रामनगरी में गूंजा महादेव का जयकारा, श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक

अयोध्या, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को अयोध्या में आस्था और उल्लास का अनोखा संगम दिखा। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोर में ही सरयू स्नान किया और देवाधिदेव महादेव का अभिषेक किया। राम की पैड़ी स्थित नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ में तो मानो श्रद्धालुओं का सैलाब ही उमड़ पड़ा। भक्तों ने बेल …

अयोध्या, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को अयोध्या में आस्था और उल्लास का अनोखा संगम दिखा। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोर में ही सरयू स्नान किया और देवाधिदेव महादेव का अभिषेक किया। राम की पैड़ी स्थित नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ में तो मानो श्रद्धालुओं का सैलाब ही उमड़ पड़ा। भक्तों ने बेल पत्र, धतूर, पुष्प चढ़ा दूध व दही से अभिषेक किया। झूला मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं इसके बाद अन्य मंदिरों का भी रुख किया।

अयोध्या में सावन झूला मेला की शुरुआत हो चुकी है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी के चलते तीसरे सोमवार को रामनगरी में काफी भीड़ रही। इधर, गुप्तारघाट घाट पर भी स्नानार्थियों का जमावड़ा लग गया। सभी उम्र के श्रद्धालु पहुंचे थे। हर शिव मंदिर में हर-हर बम-बम की ही गूंज रही। सीओ अयोध्या राजेश तिवारी ने बताया कि घाटों व मठ-मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें –Kargil War: द्रास के ‘प्वाइंट 5140’ को दिया गया ‘गन हिल’ नाम, युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका