कांग्रेसी नेता अधीर रंजन की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर टिप्पणी शर्मनाक: मायावती

कांग्रेसी नेता अधीर रंजन की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर टिप्पणी शर्मनाक: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायवाती ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन की एक टिप्पणी के लिए कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि आदिवासी का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है। मायावती ने गुरुवार को अपने अधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायवाती ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन की एक टिप्पणी के लिए कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि आदिवासी का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है।

मायावती ने गुरुवार को अपने अधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर कहा कि भारत के सर्वाेच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं है। इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनका इस प्रकार से टिप्पणी करना अति-दुखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय है।

बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा हैं कि इनके द्वारा राष्ट्रपति को टीवी पर ’राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी मांगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों की नेताओं में बसपा अध्यक्ष मायावती ने सबसे पहले आदिवासी महिला होने के नाते द्रोपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी को मायावती ने बताया शर्मनाक, कही यह बड़ी बात