Kargil Vijay Diwas 2022 : …जब भारत के खिलाफ कारगिल में जंग लड़ने पहुंचे थे शोएब अख्तर, यहां पढ़ें पूरी कहानी

नई दिल्ली। भारत आज (26 जुलाई) कारगिल विजय दिवस मना रहा है। 23 साल पहले भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। कारगिल की जंग 60 दिन से ज्यादा चली थी और इस जंग को ऑपरेशन विजय नाम दिया गया। इस जंग में पाकिस्तान से लड़ते हुए भारत के 527 …
नई दिल्ली। भारत आज (26 जुलाई) कारगिल विजय दिवस मना रहा है। 23 साल पहले भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। कारगिल की जंग 60 दिन से ज्यादा चली थी और इस जंग को ऑपरेशन विजय नाम दिया गया। इस जंग में पाकिस्तान से लड़ते हुए भारत के 527 जवान शहीद हो गए थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी हमला करने वाले थे? जी हां, शोएब अख्तर ने खुद इसका दावा किया है।
शोएब अख्तर ने दो साल पहले पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई पर कहा था कि वह दो बार भारत के खिलाफ कारगिल में जंग लड़ने गए थे, लेकिन, उन्हें मौका नहीं दिया गया। शोएब अख्तर ने कहा, ‘मेरी देशभक्ति पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। लोगों को बहुत कम पता है कि उस जमाने में नॉटिंघम काउंटी क्लब के साथ मेरा पौने दो लाख पाउंड का एक करार हुआ था। 2002 में इससे भी बड़ा करार हुआ, लेकिन जब कारगिल युद्ध हुआ, तो मैं यह दोनों ही छोड़कर आ गया था।
"Had turned down a heavy county cricket contract to fight Kargil War." Just make him the PM already! pic.twitter.com/zaAgQqhRu3
— Naila Inayat (@nailainayat) August 6, 2020
अख्तर ने कहा, ‘मैं लाहौर में आकर खड़ा हो गया था। हाजी जनरल मेरे साथ आए कहा कि तू यहां क्या कर रहा है। मैंने कहा कि जंग शुरू होने वाली है। मरेंगे तो साथ ही मरेंगे। देख लेंगे सबको। काउंटी सीजन छोड़कर वापस आया। मैं दो बार लड़ने के लिए गया था। भारत से लड़ने के लिए कश्मीर में भी शोएब अख्तर ने अपने दोस्तों को फोन लगाकर हथियार तैयार रखने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ‘मैंने कश्मीर के दोस्तों को फोन किया कि जो भी तैयार (हथियार) हैं रखो… मैं आ गया हूं। मेरी बीवी ने हाथ जोड़कर कहा कि खुदा के वास्ते रहने दीजिए। भारत का हमला हुआ। काफी नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022 : भारत के हाथ से निकला एक पक्का गोल्ड मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा