फिल्म ‘नार का सुर’ में दिखेगा शहर के संगीतकारों का जादू, नारी शक्ति पर आधारित है फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

फिल्म ‘नार का सुर’ में दिखेगा शहर के संगीतकारों का जादू, नारी शक्ति पर आधारित है फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

कानपुर। शहर के युवा संगीतकारों की जोड़ी का जादू पांच अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म नार का सुर में नजर आएगा। दोनों न सिर्फ आवाज से जलवा बिखेरेंगे, बल्कि बैकग्राउंड म्यूजिक से धमाल मचाएंगे। उनकी फिल्म की कामयाबी के लिए परिवार के साथ ही संगीत प्रेमी शुभकामनाएं दे रहे हैं। नार का सुर नारी …

कानपुर। शहर के युवा संगीतकारों की जोड़ी का जादू पांच अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म नार का सुर में नजर आएगा। दोनों न सिर्फ आवाज से जलवा बिखेरेंगे, बल्कि बैकग्राउंड म्यूजिक से धमाल मचाएंगे। उनकी फिल्म की कामयाबी के लिए परिवार के साथ ही संगीत प्रेमी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नार का सुर नारी शक्ति पर आधारित फिल्म है, जिसमें गांव की औरतों को रोजमर्रा के कार्यों की जिम्मेदारी को उठाते हुए दिखाया गया है। फिल्म में एक शख्स की एंट्री होती है जो उनको मुसीबतों का सामना करने के लिए प्रेरित करता है। फिल्म में स्वरूप नगर के देवांजन गुहा और कृष्ण लाल चंदानी ने संगीत दिया है। दोनों की जोड़ी कई मंच और टीवी कार्यक्रमों में आ चुकी है। देवांजन कि मां शिप्रा गुहा एयर फोर्स स्कूल चकेरी में वाइस प्रिंसिपल हैं। पिता का स्वर्गवास हो चुका है।

शिप्रा गुहा के मुताबिक तीन वर्ष की उम्र से संगीत सीखना चालू किया, जबकि 11वीं कक्षा में विशारद हासिल कर लिया। 2017 में सीएसजेएमयू से बीटेक किया। उसके बाद मुंबई से साउंड इंजीनियरिंग की। उनकी कृष्ण लाल चंदानी संग जोड़ी सर पदमपत सिंहानिया स्कूल से बनी हुई है। बीटेक के बाद टेक महिंद्रा में अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट भी हो गया, लेकिन उन्होंने संगीत के क्षेत्र में आगे जाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें:-फिल्म ‘Shamshera’ की शूटिंग के समय कैंसर से लड़ रहे थे संजय दत्त, डायरेक्टर ने कहा ‘सुपरमैन’