अब त्रिपुरा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे ऋद्धिमान साहा, मेंटॉर की भी निभाएंगे भूमिका

अब त्रिपुरा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे ऋद्धिमान साहा, मेंटॉर की भी निभाएंगे भूमिका

अगरतला। बंगाल के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा 2022-23 के घरेलू सत्र में त्रिपुरा की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही वह टीम के मेंटॉर की भूमिका भी निभाएंगे। शुक्रवार को अगरतला में उन्होंने करार पर हस्ताक्षर किया। संभावना है कि उन्हें कप्तान भी बनाया जाएगा। साहा पिछले एक महीने के अधिक …

अगरतला। बंगाल के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा 2022-23 के घरेलू सत्र में त्रिपुरा की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही वह टीम के मेंटॉर की भूमिका भी निभाएंगे। शुक्रवार को अगरतला में उन्होंने करार पर हस्ताक्षर किया। संभावना है कि उन्हें कप्तान भी बनाया जाएगा। साहा पिछले एक महीने के अधिक समय से त्रिपुरा के साथ बातचीत के दौर में थे।

पिछले महीने के अंत में बंगाल क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद चीजें बस औपचारिक ही रह गईं थी। वह आगामी सीज़न से पहले लगने वाली तैयारी कैंप में भाग लेने के लिए तैयार हैं, जो सितंबर में शुरू होने की संभावना है। 37 वर्षीय साहा ने 122 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.98 की औसत से 6423 रन बनाए हैं। इसमें उनके 40 टेस्ट के करियर में 30 के क़रीब के औसत से बनाए गए 1354 रन भी शामिल हैं। वह अब तक 13 शतक और 38 अर्धशतक लगा चुके हैं। साहा ने आखिरी बार नवंबर में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा साफ़ कह दिया गया था कि वे भविष्य की तरफ़ देख रहे हैं। इसके बावज़ूद साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलते रहने की इच्छा व्यक्त की थी।

वह वर्तमान में आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, जिसके लिए उन्होंने 11 पारियों में 132.32 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। पिछले सीज़न में, त्रिपुरा ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए 50 ओवरों की विजय हजारे ट्रॉफ़ी के नॉकआउट में जगह बनाई थी। हालांकि वे सैयद मुश्ताक अली टी 20 के नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गए थे। रणजी ट्रॉफ़ी में उन्हें तीन मैचों में सिर्फ़ एक अंक मिला था।

ये भी पढ़ें : Malaysia Masters 2022 : एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारे, भारत का अभियान खत्म

ताजा समाचार

अंतिम समय में गोल गंवाने की भारतीय हॉकी टीम की छवि बदली: पूर्व महान खिलाड़ी जफर इकबाल 
Lucknow News: खेत में अर्धनग्न हालत में मिला महिला के शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, शरीर पर मिले चोट के निशान
कानपुर में 1000 करोड़ की जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला: अवनीश दीक्षित के साथी जीतेश और अली अब्बास गिरफ्तार, दोनों पर 50 हजार का इनाम था घोषित
लखनऊ न्यूज: विधवा को प्रेम जाल में फंसा किया शारीरिक शोषण, अब अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी
भाजपा जम्मू के लोगों से किस बात का बदला ले रही है? कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
हरिद्वार: बच्चे को जन्म देने के बाद मां का चल रहा था उपचार...अचानक हुई मौत, परिजनों का भड़का गुस्सा