बहराइच: रेंज केस दर्ज होने के डेढ़ माह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

बहराइच। नानपारा रेंज के नबी नगर गांव में एक किसान के मक्के के खेत में 20 मई को तेंदुआ पहुंच गया था। गांव के ग्रामीणों ने तेंदुए के गले को लाठी से दबा दिया था। जिससे तेंदुए को चोट भी लगी थी। वन विभाग ने रेंज केस भी दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक किसी …
बहराइच। नानपारा रेंज के नबी नगर गांव में एक किसान के मक्के के खेत में 20 मई को तेंदुआ पहुंच गया था। गांव के ग्रामीणों ने तेंदुए के गले को लाठी से दबा दिया था। जिससे तेंदुए को चोट भी लगी थी। वन विभाग ने रेंज केस भी दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के ग्राम नबी नगर में 20 मई को तेंदुआ मक्के के खेत में पहुंच गया था। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद तेंदुए के गले को लाठी से दबाए रखा था। सूचना पाकर डीएफओ मनीष सिंह, वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील मौके पर पहुंचे। तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया था। यहां पर तेंदुए की मौत हो गई थी।
वन विभाग ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएफओ मनीष सिंह के निर्देश पर रेंज कार्यालय में वन विभाग ने अज्ञात के विरुद्ध रेंज केस दर्ज किया। लेकिन डेढ़ माह बीत गए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में वन्यजीव की सुरक्षा और वन विभाग की शिथिल कार्यवाई पर सवाल उठ रहे हैं। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि रेंजर से जानकारी ले रहे हैं।
इसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। इस मामले वन्यजीव प्रेमी आरके सिंह और फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष भगवान दास लखमानी का कहना है कि अगर वन विभाग ने मुकदमा लिखा है तो संबंधित की गिरफ्तारी जरूर होनी चाहिए।
फोटो में दिख रहे लोग, फिर भी नहीं हो रही पहचान
नानपारा रेंज के नबी नगर गांव में गांव के लोगों द्वारा तेंदुए को लाठी से दबाकर रखा गया है। यह साफ फोटो में दिख रहा है, इसके बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।
अपराधी जमानत के लिए कर रहे पैरवी
तेंदुए का गला दबाने वाले लोग पूर्व में ही जमानत की पैरवी कर रहे हैं। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील का कहना है कि इतनी जल्दी किसी को जमानत नहीं मिल सकती है।
पढ़ें-बहराइच: तेंदुए को लाठी से दबाने वाले लोगों पर वन विभाग ने दर्ज किया केस, जल्द होगी गिरफ्तारी