नैनीताल में जाम से मिलेगी निजात, फुटओवर ब्रिज बनाने की तैयारी

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से मल्लीताल में मल्लीताल में रिक्शा स्टैंड के पास फुटओवर ब्रिज और ठंडी सड़क पर ग्लास हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक एपी …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से मल्लीताल में मल्लीताल में रिक्शा स्टैंड के पास फुटओवर ब्रिज और ठंडी सड़क पर ग्लास हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक एपी वाजपेई ने बताया कि ठंडी सड़क पर शनि देव मंदिर के पास ग्लास हाउस बनाया जा रहा है। साथ ही मल्लीताल क्षेत्र में करीब 50 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इससे रिक्शा स्टैंड पर अनावश्यक रूप से लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के द्वारा टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। इसके अलावा काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह में विद्युतीकरण का कार्य भी होना है। बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।