भाजपा-बसपा गठबंधन के चलते मिली हार : धर्मेन्द्र यादव

भाजपा-बसपा गठबंधन के चलते मिली हार : धर्मेन्द्र यादव

लखनऊ। लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करने के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि यह भाजपा और बसपा के गुप्त समझौते के कारण हमें हार का सामाना करना पड़ा। यह बात हमने पहले भी कही थी और हार के बाद भी कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने …

लखनऊ। लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करने के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि यह भाजपा और बसपा के गुप्त समझौते के कारण हमें हार का सामाना करना पड़ा। यह बात हमने पहले भी कही थी और हार के बाद भी कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ को भाजपा ने ढहा दिया।

यहां से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव को हराया। चुनाव हारने के बाद मतगणनास्थल से निकले धर्मेन्द्र ने कहा कि उनके हार का कारण बसपा और भाजपा का गुप्त गठबंधन है।  भाजपा और बसपा के गठबंधन का सिर्फ एक मकसद था कि सपा चुनाव हारे। उन्होंने कहा कि सपा चुनाव हार सकती है लेकिन हिम्मत नहीं। ये हिम्मत हमारे पुरखों और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं में कूट-कूट कर भरी है।

अखिलेश यादव के न आने के सवाल पर धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी के अध्यक्ष, बड़े भाई और उनका संसदीय क्षेत्र होने के नाते वह कुछ करना चाहते थे कर रहे थे। कुछ चीजे मीडिया में कहने की नहीं होती है वह महसूस की जाती है। आजमगढ़ के सभी लोग इसे महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि बसपा उम्मीदवार गुड्डू जमाली कोई चीज नहीं है, लेकिन यह भाजपा और बसपा का समझौता था।

यह भी पढ़ें:-जनश्वेर मिश्र के दिखाए रास्ते से सपा को करेंगे मजबूत: अखिलेश यादव