अयोध्या: समग्र गंगा अभियान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने दिया भरोसा, कब्जा मुक्त होंगी गंगा की सहायक नदियां

अमृत विचार, अयोध्या। समग्र गंगा अभियान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा कि गंगा की सहायक नदियों की हालत ठीक नहीं है। उन पर जगह-जगह अवैध कब्जे हो गए हैं। रेत व मिट्टी भरने से उनकी गहराई भी कम हो गई है। इससे उनकी जलधारण क्षमता तो कम हुई ही है जल के प्राकृतिक …
अमृत विचार, अयोध्या। समग्र गंगा अभियान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा कि गंगा की सहायक नदियों की हालत ठीक नहीं है। उन पर जगह-जगह अवैध कब्जे हो गए हैं। रेत व मिट्टी भरने से उनकी गहराई भी कम हो गई है। इससे उनकी जलधारण क्षमता तो कम हुई ही है जल के प्राकृतिक स्रोत भी बंद हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि सहायक नदियों को कब्जामुक्त करने के साथ ही उन्हें और गहरा करने के लिए अभियान पूर्वक काम किया जाएगा। साथ ही सहायक नदियों के किनारे सघन पौधरोपण भी किया जाएगा।
रामाशीष यहां श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठम में दो दिवसीय चिंतन बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गंगा जी समाज के लिए पूज्यनीय भी हैं और उपयोगी भी। इसी धारणा के तहत समग्र गंगा अभियान अपने काम में लगा है। उन्होंने कहा कि संगठन के विभिन्न 15 आयाम आपसी समन्वय के साथ इस अभियान में लगेंगे।
घाट साफ सुथरे रहें। इसके लिए घाटों की समितियां बनाई जा रही हैं। प्रमुख घाटों पर आरती के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इससे पहले चिंतन बैठक में 20 से 23 अगस्त तक प्रस्तावित राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर चर्चा की गई। 20 अगस्त से अयोध्या में होने जा रहे अभ्यास वर्ग में देश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रामाशीष ने कानपुर और अवध प्रान्त के कार्यकतार्ओं को संगठन के विस्तार के साथ ही कार्यपद्धति के सूत्र बताए। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री रामशंकर सिन्हा और अवधेश कुमार गुप्त, सह कोषाध्यक्ष चिंतामणि सिंह आदि मौजूद रहे।
पढ़ें-देहरादून: गंगा की तेज धार में बहे मुंबई के सैलानियों की तलाश के लिए अभियान जारी