2 दिन की तेजी फिर गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर क्लोज

नई दिल्ली। दो दिन की तेजी के बाद आज बाजार में फिर बिकवाली का दौर आ गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। निवेशकों की 2 दिन की कमाई आज की गिरावट के फिर गायब हो गई है। आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स 51900 के नीचे बंद हुआ …
नई दिल्ली। दो दिन की तेजी के बाद आज बाजार में फिर बिकवाली का दौर आ गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। निवेशकों की 2 दिन की कमाई आज की गिरावट के फिर गायब हो गई है। आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स 51900 के नीचे बंद हुआ है।
कितना फिसला सेंसेक्स-निफ्टी?
बुधवार के कारोबार के बाद सेंसेक्स 709.54 अंक यानी 1.35 फीसदी फिसलकर 51,822.53 के लेवल पर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 225.50 अंक यानी 1.44 फीसदी लुढ़क कर 15,413.30 के लेवल पर बंद हुआ है।
ये भी पढ़ें- भारत, ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता दीपावली तक होने की उम्मीद: पीयूष गोयल