अयोध्या: जेसीबी की धमक से गिरी कच्ची दीवार, चार घायल

अयोध्या: जेसीबी की धमक से गिरी कच्ची दीवार, चार घायल

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के नयापुरवा मोहल्ले में एक मकान के निर्माण के दौरान चल रही जेसीबी की धमक के चलते कच्ची दीवार ढहने से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला को ज्यादा चोटें आईं हैं। घायलों के परिजन रामू ने बताया …

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के नयापुरवा मोहल्ले में एक मकान के निर्माण के दौरान चल रही जेसीबी की धमक के चलते कच्ची दीवार ढहने से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला को ज्यादा चोटें आईं हैं।
घायलों के परिजन रामू ने बताया कि नयापुरवा में आरामशीन ढलान के पास एक मकान का निर्माण चल रहा है। वहां निर्माण कार्य में जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा था।

रविवार दोपहर बाद जेसीबी प्रयोग में लाई जा रही थी कि उसकी धमक से बगल में कच्चे घर की दीवार ढह गई। जिसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। परिजन रामू ने बताया कि हादसे में पन्नालाल, सोमई, सीमा और बच्चा आदर्श घायल हो गया।

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि चारों घायलों में तीन की स्थिति सामान्य है जबकि एक महिला को ज्यादा चोटें आईं हैं। उसका उपचार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: जेसीबी ने ध्वस्त किया अस्थायी अतिक्रमण, वसूला गया 37 हजार रुपये जुर्माना

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री