बाराबंकी: शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी से बनाया शारीरिक संबंध, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

बाराबंकी: शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी से बनाया शारीरिक संबंध, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

बाराबंकी। थाना असंद्रा क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर नाजायज संबंध बनाने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस पीड़ित महिला के दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। थाना असंद्रा अंतर्गत एक विवाहिता ने अपने दिए गए शिकायती पत्र …

बाराबंकी। थाना असंद्रा क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर नाजायज संबंध बनाने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस पीड़ित महिला के दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। थाना असंद्रा अंतर्गत एक विवाहिता ने अपने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि बीते 2 वर्षों से मेरे पति विदेश कमाने बाहर गए हुए हैं। इस बीच मेरा देवर अल्ताफ शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। मेरे प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन तक करा दिया।

अब जान से मारने की धमकी के साथ मुझे घर से बाहर निकाल दिया है। उधर दूसरी ओर यह सारी बात मेरे विदेश गए पति को पता चल गई। अब वह भी मुझे छोड़ने की बात कह रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक असंद्रा ने बताया कि एक महिला ने अपने देवर पर नाजायज संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। पुष्टि पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार