बदायूं: झोलाछाप के ऑपरेशन से मासूम की मौत

बदायूं: झोलाछाप के ऑपरेशन से मासूम की मौत

बिसौली, अमृत विचार। झोलाछाप का मकड़जाल पूरे जिले में फैला है। जो लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। रविवार को भी झोलाछाप ने एक मासूम की जान ले ली। परिजनों के मना करने के बाद भी झोलाछाप ने मासूम का ऑपरेशन कर दिया। नशे के ओवरडोज की वजह से मासूम की मौके पर …

बिसौली, अमृत विचार। झोलाछाप का मकड़जाल पूरे जिले में फैला है। जो लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। रविवार को भी झोलाछाप ने एक मासूम की जान ले ली। परिजनों के मना करने के बाद भी झोलाछाप ने मासूम का ऑपरेशन कर दिया। नशे के ओवरडोज की वजह से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी झोलाछाप ने मासूम को बिसौली के अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। परिजनों ने झोलाछाप पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव का विसरा प्रिजर्व किया गया है।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव रतनपुर कोट निवासी विवेक कुमार के चार वर्षीय बेटी ईशू के पैर में परेशानी थी। पैर बुरी तरह से सूज गया था और उसे बुखार भी आ रहा था। किसी व्यक्ति ने विवेक कुमार को बताया कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन में एक चिकित्सक है। जो सही इलाज कर देगा। जिसके चलते विवेक रविवार को अपने साथ ईशू को लेकर बगरैन के उस झोलाछाप डॉ. आजम खां के पास सुबह 11 बजे पहुंच गया।

झोलाछाप ने विवेक कुमार को ईशू के पैर को लेकर डरा दिया। कहा कि आज ही इलाज नहीं कराया तो बहुत नुकसान हो सकता है। अभी ऑपरेशन करना पड़ेगा विवेक ने कहा कि अभी रहने दीजिए। एक-दो दिन में वह ऑपरेशन करा लेगा लेकिन खुद के नाम के आगे डॉक्टर लिखने वाला झोलाछाप आजम नहीं माना और रविवार को शाम 5 बजे ऑपरेशन शुरू कर दिया। ऑपरेशन से पहले ईशू को नशे का इंजेक्शन लगा दी। जिसकी डोज ओवर हो गई। ऑपरेशन के बाद ईशू की हालत बिगड़ गई।

झोलाछाप ने कहा कि ईशू को ऑक्सीजन देनी पड़ेगी। बिसौली के एक प्राइवेट अस्पताल का पता बताकर वहीं ले जाने को कहा। परिजन ईशू को लेकर बिसौली के अस्पताल गए। जहां चिकित्सक ने बताया कि ईशू की तो पहले ही मौत हो चुकी है। परिजन दोबारा बगरैन झोलाछाप के यहां पहुंचे और हंगामा किया।

परिजनों के गुस्से को देखकर आजम वहां से भाग गया। परिजनों ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मौत की स्थिति पुष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा प्रिजर्व हुआ है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इसे भी पढ़ें-बदायूं: लेखपाल को मिली 24 घंटे में जान से मारने की धमकी