रुद्रपुर: उपचुनाव – दोनों सीटों पर रोचक हुआ मुकाबला

रुद्रपुर: उपचुनाव – दोनों सीटों पर रोचक हुआ मुकाबला

रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर निगम के दो वार्डों के उपचुनाव के लिये शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया लेकिन चुनाव रोचक हो गया है। आदर्श कॉलोनी में भाजपा के बागी प्रत्याशी रंजीत सागर के चुनाव की कमान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संभाल ली। दूसरी ओर, दूधियानगर में भी चुनाव रोचक हो गया है। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर निगम के दो वार्डों के उपचुनाव के लिये शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया लेकिन चुनाव रोचक हो गया है। आदर्श कॉलोनी में भाजपा के बागी प्रत्याशी रंजीत सागर के चुनाव की कमान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संभाल ली। दूसरी ओर, दूधियानगर में भी चुनाव रोचक हो गया है।

दो वार्डों में रविवार को मतदान होना है। दूधियानगर वार्ड में भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। अघोषित रूप से भाजपा ने दिवंगत पूर्व पार्षद प्रकाश धामी के भाई मनोज धामी को समर्थन दे रखा है। जबकि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थक भी मनोज को ही चुनाव लड़ा रहे हैं। इस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने शक्ति प्रदर्शन किया।

सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में होना है। यहां पर भाजपा को बगावत का सामना करना पड़ रहा है। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले रंजीत सागर निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। रंजीत के समर्थन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने घर-घर जनसंपर्क किया।

इतना ही जनसभा कर अपने चिर परिचित अंदाज में तेवर दिखाये। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी अशोक सागर के समर्थन में मेयर रामपाल जनसंपर्क कर चुके हैं। हालांकि, विधायक शिव अरोरा ने उपचुनाव में प्रचार तो नहीं किया लेकिन आदर्श कॉलोनी में सीधे तौर पर उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

आज बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां
रुद्रपुर। शनिवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जायेंगी। इसके लिये प्रशासन तैयारियां पूरी कर लीं हैं। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे से मतदान होगा।

ताजा समाचार

लखनऊ : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस से सब्जीमंडी में अभद्रता, एक को शांति भंग में भेजा जेल, कई चिह्नित
Chitrakoot: भाजपा नेता के बेटे से मारपीट का आरोप, थाने में हंगामा, एसआई और एक पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, एएसपी को सौंपी गई जांच
पीलीभीत: दरोगा ने लड़की से कार में की गंदी बात ! प्रेमी के साथ भागी युवती की थी बरामद
फरेब का जाल : पहले युवती से की दोस्ती, फिर शारीरिक शोषण कर छीने दस्तावेज और वेतन
शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री बिजली आपूर्ति पर सख्त...जर्जर लाइनें और पोल समय से बदलने के निर्देश
शाहजहांपुर: महिला की मौत में क्रास एफआईआर, 60 ग्रामीण और सिपाही आरोपी