बहराइच : जंगल में बाघ को किया ट्रेंकुलाइज, इलाज के बाद छोड़ा

बहराइच। सुजौली रेंज में लगे कैमरे में एक बाघ की तस्वीर घायल अवस्था में कैद हुई थी। जिसे बुधवार शाम को हाथियों की मदद से ट्रेंकुलाइज किया गया। इलाज के बाद रात में पुनः जंगल में छोड़ दिया गया। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरे में एक घायल …
बहराइच। सुजौली रेंज में लगे कैमरे में एक बाघ की तस्वीर घायल अवस्था में कैद हुई थी। जिसे बुधवार शाम को हाथियों की मदद से ट्रेंकुलाइज किया गया। इलाज के बाद रात में पुनः जंगल में छोड़ दिया गया।
कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरे में एक घायल बाघ की तस्वीर सात अप्रैल को कैद हुई थी। जिस पर निगरानी के लिए डीएफओ ने 10 स्थान पर कैमरे लगवाए। साथ ही वन विभाग की तीन टीम को लगाया।
बुधवार शाम छह बजे बाघ को हथिनी जयमाला और चंपाकली की मदद से सुजौली रेंज के कोलिया गौडी में ट्रेंकुलाइज कर लिया गया। दुधवा के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों की टीम ने इलाज किया।
लगभग दो घंटे बाद पुनः स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य होने पर रात में उसे पुनः जंगल में छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें : बदायूं: पत्नी को जंगल में प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ाते पकड़ा तो जान बचाना हुई मुश्किल