अयोध्या: स्कूलों को सर्व सुविधा से लैस करने के लिए राज्य स्तर पर प्रतियोगिता शुरू, उत्कृष्ट विद्यालयों को मिलेगी स्टार ग्रेडिंग

अयोध्या। स्कूलों को सर्व सुविधा से लैस करने के लिए राज्य स्तर पर प्रतियोगिता शुरू की गई है, जिसमें स्कूलों की स्टार ग्रेडिंग की जाएगी। उत्कृष्ट स्कूलों को फाइव स्टार ग्रेडिंग देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जल व्यवस्था और स्वच्छता को प्रोत्साहित करने …
अयोध्या। स्कूलों को सर्व सुविधा से लैस करने के लिए राज्य स्तर पर प्रतियोगिता शुरू की गई है, जिसमें स्कूलों की स्टार ग्रेडिंग की जाएगी। उत्कृष्ट स्कूलों को फाइव स्टार ग्रेडिंग देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जल व्यवस्था और स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के साथ आधारभूत जरूरतों की जांच होगी। इसे राज्य परियोजना निदेशक की ओर से कराया जाएगा।
स्कूलों के सर्वे में देखा जायेगा है कि पर्याप्त स्वच्छ जल, शौचालय में पानी की व्यवस्था, हाथ धुलने के लिए पानी, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग क्रियाशील शौचालय, दिव्यांग विद्यार्थियों, अध्यापकों व कर्मियों के लिए शौचालय है या नहीं। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि स्कूल में हाथ धुलने के लिए साबुन, हैंडवाश के लिए मल्टीपल टोटी होना भी जरूरी है।
कूड़ा निस्तारण के साथ पर्यावरणीय सफाई का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के कार्य व्यवहार का भी परीक्षण प्रतियोगिता का हिस्सा है। कोविड-19 से बचाव संबंधी उपायों को लेकर भी व्यवस्था जांची जा रही है।
विद्यालयों को देने हैं 59 प्रश्नों के उत्तर
राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान की तरफ से जारी पत्र में निर्देशित है कि प्रतियोगिता में शामिल विद्यालयों की वस्तुस्थिति का निर्धारण के लिए 59 प्रश्न तय किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अगल-अलग अंक हैं। जैसे जल व्यवस्था के मूल्यांकन के लिए कुल 22, शौचालय के लिए 27, साबुन से हाथ धुलने के लिए 14, संचालन एवं रख रखाव के लिए 21 अंक निर्धारित हैं।
इसी क्रम में व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण के लिए 11, कोविड 19 से बचाव के उपाय के लिए 15 अधिकतम अंक तय हैं। सभी को मिलाकर देखें तो 110 अंकों में मूल्यांकन होना है। बाद में विद्यालयों को एक से लेकर पांच तक की ग्रेडिंग भी दी जाएगी। सब से अच्छे स्कूल को फाइव स्टार मिलेंगे।
पढ़ें-गोरखपुर: उच्च शिक्षा के नक्शे पर चमका दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय