लखनऊ: दुबई भेजने का झांसा देकर डॉक्टर से हड़पे दो लाख, केस दर्ज

लखनऊ: दुबई भेजने का झांसा देकर डॉक्टर से हड़पे दो लाख, केस दर्ज

लखनऊ। राजधानी में जालसाज ने एक डॉक्टर को दुबई भेजने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद जालसाज ने डॉक्टर को दुबई का फर्जी एयर टिकट थमा दिया। जब डॉक्टर को सच्चाई पता चली तब महानगर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने जालसाज को नामजद कर लिया है। महानगर थानाक्षेत्र के निशातगंज …

लखनऊ। राजधानी में जालसाज ने एक डॉक्टर को दुबई भेजने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद जालसाज ने डॉक्टर को दुबई का फर्जी एयर टिकट थमा दिया। जब डॉक्टर को सच्चाई पता चली तब महानगर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने जालसाज को नामजद कर लिया है।

महानगर थानाक्षेत्र के निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी निवासी डॉ. आरपी सिंह के पास कुछ दिन पहले एक कॉल आई थी। रिसीव होते ही जालसाज ने खुद को ग्लेनमार्क कंपनी का जोनल मैनेजर बताते हुए नाम विशाल पाण्डेय बताया था। उस समय कॉलर ने कंपनी द्वारा दुबई में एक दवा लांच करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़े-बड़े डॉक्टर को बुलाया गया है।

पीड़ित ने बताया कॉलर ने कहा था कि पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। तब दो लाख रुपये खाते में भेजने होंगे। जालसाज के झांसे में आकर पीड़ित ने दो लाख रुपये बताए खाते में भेज दिए। इसके बाद जालसाज ने फर्जी एयर टिकट भेज दिया। जब पीड़ित ने कंपनी के दफ्तर पर फोन किया। तब पता चला कि ऐसा कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : होटल का रूम बुक करने के नाम पर महिला से ठगी, जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज