बहराइच: पयागपुर सीएचसी में 20 बेड के वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, विधायक ने किया उद्घाटन

बहराइच। पयागपुर सीएचसी के उच्चीकरण के क्रम में नए वार्ड का शिलान्यास और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने किया। जल्द ही 50 बेड का अन्य वार्ड बनेगा। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के क्रम में सांसद कैसर गंज बृज भूषण शरण सिंह व विधायक सुभाष …
बहराइच। पयागपुर सीएचसी के उच्चीकरण के क्रम में नए वार्ड का शिलान्यास और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने किया। जल्द ही 50 बेड का अन्य वार्ड बनेगा।
प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के क्रम में सांसद कैसर गंज बृज भूषण शरण सिंह व विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयास से पयागपुर सीएचसी का भी उच्चीकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार शाम पूजन अर्चन के बाद विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा 20 बेड के वार्ड का शिलान्यास और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि सी एच सी को कोविड हॉस्पिटल की सुविधाएं पूर्व मे प्राप्त हो चुकी है।उन्होंने बताया कि 30 बेड के हॉस्पिटल को उच्चीकृत कराया जा रहा है। जिसके लिए 20 बेड के वार्ड निर्माण का शुरू है चुका है।50बेड के वार्ड के लिए शासन से शीघ्र ही स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि भविष्य में पयागपुर मे 100बेड का हॉस्पिटल होगा और जिला अस्पताल जैसी सुविधाएं ग्रामीणों को मिलेंगी।कार्यक्रम में सी एच सी अधीक्षक डा विकास सोनी, डा मृत्युंजय पाठक समाज सेवी आनंद बिहारी शुक्ल बी पी एम अनुपम शुक्ल ,भाजपा मंडल महामंत्री अजीत शुक्ल,युवा मोर्चा अध्यक्ष किंचू मिश्रा, दानेंद्र शर्मा ,कपीश सिंह,विरला पंडित विपिन तिवारी आनंद पाण्डेय संतोष त्रिपाठी राज कुमार वैश्य,लल्ला वैश्य व बिपिन तिवारी सहित सी एच सी स्टाफ ,भाजपा कार्यकर्ता,व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
पढ़ें-बहराइच: सांसद द्वारा सेना को चुनौती देने पर एसपी को दिया पत्र, मुकदमा दर्ज करने की मांग