हल्द्वानी: जंगल में लटका मिला पति, सदमे में पत्नी ने लगा ली फांसी

हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन से लापता पति का शव मिलने के बाद सदमे में पत्नी ने भी फांसी लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बिलखेत वलना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन से लापता पति का शव मिलने के बाद सदमे में पत्नी ने भी फांसी लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बिलखेत वलना बागेश्वर निवासी राजेंद्र सिंह धपोला पेशे से कास्तकार थे और यहां अपनी पत्नी सुनीता (32) व सात साल की बेटी के साथ रहते थे। बताया जाता है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बीते शुक्रवार को अचानक राजेंद्र लापता हो गए। उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। बीते रविवार को गांव के कुछ लोग जंगल में घास काटने गए थे। तभी उनकी निगाह में पेड़ से लटके राजेंद्र पर पड़ी। आनन-फानन में लोगों ने शव को नीचे उतारा और उनके घर लेकर पहुंचे।
जैसे ही राजेंद्र का शव घर पहुंचा तो पत्नी सदमे में आ गई। फौरन ही वह दौड़ कर अंदर गई और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। यह देख ग्रामीण भी पीछे दौड़े और जब सुनीता ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर का नजारा देख लोगों के होश फाख्ता हो गए। पति की मौत के सदमे में सुनीता ने भी फांसी लगा ली।
उसे फंदे से नीचे उतारा गया, तब तक उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में लोगों ने सुनीता को अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान मंगलवार रात सुनीता ने दम तोड़ दिया।