लखनऊ: पेट्रोल पंप मालिक से 2.80 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। सरोजनी नगर थानांतर्गत कानपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पम्प) के मालिक से दो करोड़ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी लाल बहादुर यादव व मनोज कुमार यादव पिछले करीब तीन वर्षों से पेट्रोल पम्प पर …
लखनऊ। सरोजनी नगर थानांतर्गत कानपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पम्प) के मालिक से दो करोड़ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी लाल बहादुर यादव व मनोज कुमार यादव पिछले करीब तीन वर्षों से पेट्रोल पम्प पर कर्मचारी के पद पर रहते हुए पैसों की हेराफेरी कर रहे थे।
मामले की जानकारी देते हुए सरोजनी नगर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य ने बताया कि पेट्रोल पम्प के मालिक कौशलेंद्र से मिली जानकारी के अनुसार लाल बहादुर और मनोज वर्ष 2009 से पेट्रोल पम्प पर नौकरी कर रहे थे। वर्ष 2016 में कौशलेंद्र ने दोनों को पेट्रोल पम्प की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी।
वर्ष 2016 से 2021 के बीच दोनों ने कंपनी के अकाउंटेंट अजय गुप्ता की मदद से नगदी, चेक व लेनदेन के मद में कुल दो करोड़ 80 लाख रुपये की धांधली की। शक होने पर कौशलेंद्र ने ऑडिट कराया और मामला सही पाने के बाद 16 मार्च 2022 को दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पुलिस ने शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, असलहा और सात मोबाइल फोन बरामद