हल्द्वानी: पारे में उछाल बरकरार, झुलस गया हल्द्वानी

हल्द्वानी, अमृत विचार। तापमान में उछाल बरकरार है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन के समय बढ़ रही तपिश की वजह से लोग काफी परेशान रहे। मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हल्द्वानी में सुबह से धूप खिली रही। सुबह …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तापमान में उछाल बरकरार है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन के समय बढ़ रही तपिश की वजह से लोग काफी परेशान रहे।
मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हल्द्वानी में सुबह से धूप खिली रही। सुबह बीतने के साथ ही गर्मी में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई। दिन के समय लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी की वजह से लोगों को कूलर और एसी के सहारे दिन काटने पड़ रहे हैं।
हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया है। इसलिए लोगों को दिन की अपेक्षा रात को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य के मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा उछाल आने की संभावना है। इधर पहाड़ों में भी तापमान में उछाल है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।