वाराणसी: सामान्य से 3°C अधिक गर्म हुईं काशी के रातें, गंगा का जलस्तर घटकर 59.23 मीटर पर पहुंचा

वाराणसी: सामान्य से 3°C अधिक गर्म हुईं काशी के रातें, गंगा का जलस्तर घटकर 59.23 मीटर पर पहुंचा

वाराणसी। काशी में रात का तापमान तेजी से ऊपर की ओर चढ़ता चला जा रहा है। बीती रात का तापमान 25°C दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3°C ऊपर था। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 1°C अधिक था। सूरज की किरणें अब तो सुबह-सुबह ही तपाने लगी है। …

वाराणसी। काशी में रात का तापमान तेजी से ऊपर की ओर चढ़ता चला जा रहा है। बीती रात का तापमान 25°C दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3°C ऊपर था। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 1°C अधिक था।

सूरज की किरणें अब तो सुबह-सुबह ही तपाने लगी है। इस समय वाराणसी में नमी 40% तक पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में यह करीब 40 फीसदी बढ़ी है।

मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि रातों गर्मी और भी भयंकर हो सकती है। वहीं दिन में अब लू से छुटकारा मिल जाएगा। रात में हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई, वहीं अभी यह 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है, जिसका थोड़ा असर पूर्वांचल के वातावरण में भी दिख सकता है। हालांकि यहां पर अब पुरवा हवा का बहाव ठीक-ठाक है। जिससे तपती गर्मी से राहत मिलती दिख रही है।

पढ़ें- अयोध्या: बदमाशों ने बुजुर्ग किसान को मारी गोली, लखनऊ रेफर