बहराइच: कन्या पूजन और हवन के बाद किया पारण, दुर्गा मंदिरों में सुबह से रही भीड़

बहराइच। नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने हवन और कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया। मां दुर्गा की सभी ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हुआ था। प्रतिदिन मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। रविवार को नौमी …
बहराइच। नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने हवन और कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया। मां दुर्गा की सभी ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हुआ था। प्रतिदिन मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। रविवार को नौमी के दिन घर के साथ दुर्गा मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन हुआ। जिसमें कन्याओं को भोज कराकर महिलाओं और पुरुषों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं व्रत रखने वाले लोगों ने कन्या पूजन और हवन कुंड में आहुति देकर व्रत तोड़ा। शहर के मरी माता मंदिर, संहारण मंदिर, बेरिया समय माता मंदिर और उर्रा बाजार में स्थित कारीकोट माता मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिली। लोग पूजा अर्चना के लिए जमा रहे। मंदिर में पुरोहित ने हवन कराया।
वहीं कुछ लोगों मान्यता के अनुरूप भगवान सत्य नारायण की कथा भी सुनी। वहीं शनिवार रात को लोगों ने अपने घरों पर राम नवमी की पूजा की।।जिसमें काफी पकवान शीतला माता को अर्पित किया गया। इसके बाद प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया।
पढ़ें-कांग्रेस से गठबंधन वाले बयान पर बसपा अध्यक्ष मायावती का जवाब, कहा- खिसियानी बिल्ली खंभा नौचे