पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा भी लेकर पहुंचे थे बुलडोजर, खुद बताई यह बात

लखनऊ। इसी जगह पर आजादी के बाद हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मैच हुआ था, उसके बाद यहां पर कूड़े के ढेर लग गए और करीब डेढ़ सौ झुग्गी- झोपड़िया बना दी गई, तब जाड़े की रात में जो आजकल बुलडोजर चल रहा है, उससे बड़ा बुलडोजर लेकर हम लोग आए थे और यह मैदान खाली कराया था। …
लखनऊ। इसी जगह पर आजादी के बाद हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मैच हुआ था, उसके बाद यहां पर कूड़े के ढेर लग गए और करीब डेढ़ सौ झुग्गी- झोपड़िया बना दी गई, तब जाड़े की रात में जो आजकल बुलडोजर चल रहा है, उससे बड़ा बुलडोजर लेकर हम लोग आए थे और यह मैदान खाली कराया था। यह बात है प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को गोमती नदी तट पर आयोजित झूलेलाल जयंती महोत्सव कार्यक्रम में कही।
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मंच से लोगों को संबोधित करते हुए झूलेलाल पार्क निर्माण की बात बता रहे थे। उन्होंने बताया कि सिंधी समाज के लोग उनके पास पहुंचे और उन्होंने कहा कि हम लोग झूलेलाल महोत्सव मनाते हैं, लेकिन कोई जगह नहीं है तो कहां मनाए। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि उसके बाद हम लोग जाड़े की रात में गोमती नदी के तट पर पहुंचे और हमारे साथ बड़ा बुलडोजर था, उन्होंने कहा कि हमें याद है कि ठंडी की रात में बुलडोजर चलता रहा और मैदान खाली कराया गया,उसके बाद इस जगह का नाम भगवान झूलेलाल वाटिका रखा गया।
बता दे गोमती नदी तट पर बीती रात झूलेलाल जयंती महोत्सव का आयोजन हुआ,इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे।