इटावा: ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ का हुआ शुभारंभ, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

इटावा। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यालय पर शपथ लेने के साथ शहर में रैली भी निकाली गई। ये जागरूकता अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिसमें कई विभाग मदद करेंगे। अभियान का शुभारंभ डीएम श्रुति सिंह ने संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। मौके …
इटावा। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यालय पर शपथ लेने के साथ शहर में रैली भी निकाली गई। ये जागरूकता अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिसमें कई विभाग मदद करेंगे।
अभियान का शुभारंभ डीएम श्रुति सिंह ने संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। मौके पर संचारी रोग नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई। अभियान के समय आशा, आंगनबाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी।
उसके बाद यह लिस्ट एएनएम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण दिए जाएंगे।
30 अप्रैल तक जारी रहेगा अभियान
COM डॉ. भगवान दास ने कहा, जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ रैली द्वारा सीएमओ कार्यालय से जिला अस्पताल तक निकालकर किया गया। साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि भी हुई।
COM ने बताया, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा।
निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी
जिला मलेरिया अधिकारी लक्ष्मी कांत पांडे ने कहा, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।