Remo D’Souza B’day: ‘दीवानी मस्तानी’ से ‘बलम पिचकारी’ तक, रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किए यह हिट गाने

Remo D’Souza B’day: ‘दीवानी मस्तानी’ से ‘बलम पिचकारी’ तक, रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किए यह हिट गाने

मुंबई। बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज 2 अप्रैल को अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने कई सितारों को अपने शानदार डांस मूव्स से नचाया हैं। रेमो एक मल्टी टैलेंटेड स्टार हैं। उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर, एक्टर और निर्देशक के रूप में अलग पहचान बनाई है। रेमो इस पीढ़ी के सबसे प्रिय डांसर-कोरियोग्राफर हैं। वे डांस …

मुंबई। बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज 2 अप्रैल को अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने कई सितारों को अपने शानदार डांस मूव्स से नचाया हैं। रेमो एक मल्टी टैलेंटेड स्टार हैं। उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर, एक्टर और निर्देशक के रूप में अलग पहचान बनाई है। रेमो इस पीढ़ी के सबसे प्रिय डांसर-कोरियोग्राफर हैं। वे डांस रियलिटी शो के जज के तौर पर नजर आते रहे हैं।

उन्होंने कुछ फिल्में भी निर्देशित की हैं। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘एनी बॉडी कैन डांस’ थी। इसके बाद, उन्होंने ‘फालतू’ (FALTU), ‘एबीसीडी 2’ (ABCD 2), ‘अ फ्लाइंग जट्ट’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्में बनाई। आज हम बॉलीवुड के कुछ हिट गानों के बारे में जानते हैं, जिन्हें रेमो ने कोरियोग्राफ किया।

‘बाजीराव मस्तानी’ का दीवानी मस्तानी: रेमो डिसूजा को 2016 में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए 63वां राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड दिया गया था। दीपिका पादुकोण ने गाने पर परफॉर्म किया था। इस गाने को आइफा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

‘बाजीराव मस्तानी’ का पिंगा: रेमो के इस गाने पर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका ने परफॉर्म किया था। उन्हें इसके लिए ‘प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड’ दिया गया था।

‘ये जवानी है दीवानी’ का बलम पिचकारी: रणबीर और दीपिका की फिल्म के इस गाने के लिए, रेमो ने उस साल सभी अवॉर्ड्स जीते थे। आइफा अवॉर्ड्स, स्क्रीन अवॉर्ड्स, जी सिने अवॉर्ड्स से लेकर प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवॉर्ड्स तक, रेमो हर इवेंट में जजों की पहली पसंद थे।

‘एनी बॉडी कैन डांस’ से सुन साथिया: रेमो ने इस गाने को श्रद्धा और वरुण ने रेमो के शानदार डांस मूव्स को खूबसूरती से पेश किया था। सभी ने इसे काफी पसंद किया था।

‘कलंक’ का घर मोरे परदेसिया: ‘घर मोरे परदेसिया’ में शानदार कोरियोग्राफी के लिए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर 65वां फिल्मफेयर में पुरस्कार जीता था।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का डिस्को दीवाने: फैंस ने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को रेमो की कोरियोग्राफी में डांस हुए देखा था।

पढ़ें-आगरा: नवरात्र के पहले दिन से एक्टिव हुआ एंटी रोमियो स्क्वायड, स्कूल-कॉलेजों और मंदिरों के बाहर तैनात रही पुलिस

 

ताजा समाचार

बरेली: फर्जी कागज दिखाकर कुर्की वारंट से बचने का प्रयास, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
UP Weather Update: यूपी में तेज धूप के चलते बढ़ेगी गर्मी, जानिए मौसम का हाल
Earthquake: भूकंप से कांपी न्यूजीलैंड की धरती, रिक्टर पैमाने पर 7 की तीव्रता, मचा हड़कंप
एकमुश्त समाधान योजना से नहीं मिला समाधान.. उपभोक्ताओं सता रहा है जमा धनराशि के डूब जाने का खतरा
IAS अभिषेक प्रकाश के खिलाफ हो सकती है यह बड़ी कार्रवाई, ईडी और सीबीआई भी जुटा रही जानकारियां
जौनपुर में सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, ईदगाह पर सुनिश्चित करें साफ-सफाई, एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश