हरदोई: राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंची रजनी तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

हरदोई: राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंची रजनी तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

हरदोई। उत्तर प्रदेश विधानसभा गठन के बाद हरदोई जनपद से चुनाव जीत कर पहुंची रजनी तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया जिसमें उच्च शिक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी रजनी तिवारी को सौंपी गई। जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार अपने हरदोई गृह जनपद आगमन पर एक अलग ही …

हरदोई। उत्तर प्रदेश विधानसभा गठन के बाद हरदोई जनपद से चुनाव जीत कर पहुंची रजनी तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया जिसमें उच्च शिक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी रजनी तिवारी को सौंपी गई। जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार अपने हरदोई गृह जनपद आगमन पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। मंत्री के जिले आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनमानस में खुशी का माहौल एक जश्न में तब्दील हो गया।

नवयुवक मंत्री के के स्वागत में सड़क पर फूल मालाओं से लैस होकर आ गए। जैसे ही रजनी तिवारी का काफिला गृह जनपद की सीमा में प्रवेश होता गया धीरे-धीरे गाड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ फूल मालाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाता रहा। कहीं-कहीं आम जनमानस ने होली जैसा जश्न मना कर एक दूसरे पर अबीर डालकर खुशी का इजहार करते हुए अपने नेता का स्वागत किया। तो लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

बघौली चौराहा पर भाजपा के पदाधिकारी में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक सिंह मण्डल अध्यक्ष सुनील बाजपेई पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा पूनम सिंह प्रधान अजय प्रताप सिंह विमलेश गुप्ता शिव प्रताप सिंह डा. वीरपाल सिंह अनुज गुप्ता नीरज त्रिपाठी रामकुमार पाण्डे, रामा धार पाण्डे मनोज शुक्ला भैया लाल,महेश गुप्ता, राजा राम पूर्व प्रधान बर्रा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर किया भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:-April Fool Day 2022 : एक अप्रैल को आखिर क्यों मनाते हैं ‘अप्रैल फूल डे’? जानें इससे जुड़ी कहानी