घरेलू उपाय से करें आंखों की समस्याओं को दूर, अपनाएं यह टिप्स
By Amrit Vichar
On

आंखों की इन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चल कर ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। आजकल ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से परेशान रहते हैं। आंखों में जलन होना, पानी आना और आंखों में सूजन हो जाना आम बात हो गई है। इसकी वजह है कि लोग ज्यादा समय तक …
आंखों की इन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चल कर ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। आजकल ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से परेशान रहते हैं। आंखों में जलन होना, पानी आना और आंखों में सूजन हो जाना आम बात हो गई है। इसकी वजह है कि लोग ज्यादा समय तक कम्प्यूटर पर काम करते हैं और बाकी समय भी स्मार्टफोन में व्यस्त रहते हैं। शुरुआत में कुछ घरेलू उपाय करके आंखों की मामूली समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
- ठंडा पानी आंखों में जलन और खुजली आदि समस्या होने पर ठंडे पानी से उन्हें धोना चाहिए। एक बर्तन में ठंडा पानी लें और उससे आंखों को अच्छी तरह धोएं। इससे आंखों में जमा मिट्टी और धूल निकल जाती है। अगर आंखों में सूजन हो तो इसमें भी ठंडे पानी से आंखों को धोने पर फायदा होगा। इसके अलावा किसी कपड़े में बर्फ रख कर उससे आंखों की सेंक करें।
- हरी सब्जियों का सूप
आंखों की समस्या को दूर करने के लिए हरी सब्जियों का सूप काफी फायदेमंद होता है।हरी पालक के साथ गाजर और चुकंदर को मिला कर उसका सूप बनाएं और उसमें नींबू का रस मिला कर पिएं। रोज दो गिलास यह सूप पीने से काफी फायदा होगा।
- ग्रीन टी
आंखों में जलन और सूजन की समस्या होने पर ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से भी काफी फायदा होता है। ग्रीन टी को एंटीबैक्ट्रीयल माना गया है। इससे सूजन में भी कमी आती है। दिन में दो बार ग्रीन टी जरूर पिएं। बैग को पानी से निकाल कर फ्रिज में रख दें। जब बैग ठंडे हो जाएं तो उन्हें आंखों के ऊपर रख लें। इससे काफी आराम मिलता है।
- खीरा
जब भी आंखों में जलन की समस्या हो तो खीरे के टुकड़े काट कर पानी में डाल दें। कुछ समय के बाद उन्हें निकाल कर आंखों पर रख लें। खीरे के टुकड़े को फ्रिज में ठंडा कर भी आंखों पर रख सकते हैं। खीरा खाने से भी आंखों की समस्या में राहत मिलती है। जिससे जलन और खुजली की समस्या में राहत पहुंचाते हैं।
- एलोवेरा आंखों की समस्या में एलोवेरा भी काफी फायदेमंद होता है। इससे जलन और सूजन में बहुत जल्दी राहत मिलती है। एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल लेकर उसे एक कप ठंडे पानी में मिला दें। फिर इसमें कॉटन डुबो कर उसे आंखों पर रखें। दिन में दो से तीन बार यह उपाय करने से आंखों में जलन और सूजन की समस्या खत्म हो जाती है।
- आंवला आंवला का जूस पीना चाहिए, आंवला कच्चा खाना चाहिए, आंवला का सेवन दिमाग के साथ साथ आंखो को भी ठंड़ा रखता है इसके नियमित के सेवन से आंखो की भी रोशनी सही रहती है।
यह भी पढ़ें-लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2022 में BSP की हार का कारण जानने में जुटीं मायावती