बरेली: ट्रेन में बेटिकट यात्रियों से वसूला 5.40 लाख रुपये का जुर्माना

बरेली, अमृत विचार। होली पर मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को चलाए गए अभियान में जंक्शन के स्टाफ ने 5 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। होली के मौके पर रेलवे ने काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इसके अलावा अनारक्षित ट्रेनों भी …
बरेली, अमृत विचार। होली पर मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को चलाए गए अभियान में जंक्शन के स्टाफ ने 5 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। होली के मौके पर रेलवे ने काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इसके अलावा अनारक्षित ट्रेनों भी यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गईं।
बावजूद इसके भारी संख्या में यात्री बिना टिकट चले। केवल बुधवार को ही ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चलाए गए अभियान के दौरान कुल 996 मामले बरेली जंक्शन के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा पकड़े गए। बिना टिकट और अनियमित टिकट ये चलने वाले इन यात्रियों से 5.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 21 मार्च को 535 यात्रियों से लगभग 272880 और 20 मार्च को 334 यात्रियों से 178770 कुल जुर्माना वसूल किया गया।
ये भी पढ़ें-
अमरोहा: दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल