MLC चुनाव: हरदोई में सपा प्रत्याशी ने नाम लिया वापस, भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल का निर्विरोध चुना जाना तय

हरदोई। जिले में होने वाले स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव मैं बुधवार को अचानक नया मोड़ आ गया। नाम वापसी के दिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रजीउद्दीन ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। उनके नामांकन पत्र वापस ले लेने से भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। बताते चलें …
हरदोई। जिले में होने वाले स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव मैं बुधवार को अचानक नया मोड़ आ गया। नाम वापसी के दिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रजीउद्दीन ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। उनके नामांकन पत्र वापस ले लेने से भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।
बताते चलें जिले में स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के लिए चुनाव होना था यहां पर वर्तमान एमएलसी मिसबाहुद्दीन के पुत्र रजीउद्दीन समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे थे वहीं भाजपा ने कई बार ब्लॉक प्रमुख रहे अशोक अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया था। बड़े ही जोश खरोश के साथ सपा प्रत्याशी ने नामांकन किया था लेकिन सोमवार को नामांकन पत्रों की वापसी का दिन था नामांकन पत्रों की वापसी के दौरान अचानक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया।
सपा प्रत्याशी के नाम वापस देने से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध विधान परिषद पहुंचना तय हो गया है। भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब हो कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के चुनावों में जिले की 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई थी। 8 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के बाद जिले में भाजपाई फूले नहीं समा रहे थे। वही एमएलसी में भाजपा का निर्विरोध विधायक चुन लिए जाने पर भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
बताते चलें कि जिले में 8 विधायक भाजपा के हैं। दोनों लोकसभा सांसद भाजपा के हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के हैं वही अब विधान परिषद के दोनों सदस्य भी भाजपा के ही हो गए हैं ।जिले में सभी महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर भाजपाइयों का कब्जा होने के बाद जिले में भाजपा के कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं।
सपा जिलाध्यक्ष ने की पार्टी नेतृत्व से सिफारिश
हरदोई सपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर सपा जिलाध्यक्ष ने उनको 6 वर्ष के लिए पार्टी से निकालने की सिफारिश प्रांतीय नेतृत्व से की है।
यह भी पढ़ें: संभल : महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत