रामपुर: मुठभेड़ में तस्कर को लगी गोली, स्विफ्ट कार में प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद

टांडा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गोमांस तस्कर पर गोली चलाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पांच किलो गोमांस के साथ ही एक कार, एक तमंचा व तीन ज़िंदा कारतूस तथा दो छुरी सहित पशुओं के वध के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। …
टांडा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गोमांस तस्कर पर गोली चलाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पांच किलो गोमांस के साथ ही एक कार, एक तमंचा व तीन ज़िंदा कारतूस तथा दो छुरी सहित पशुओं के वध के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार से गोमांस तस्करी के लिए ले जा रहा है। जिसके बाद पुलिस मुखबिर की निशानदेही पर विश्वास करके मिलक नगली के तिराहे पर पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति शिफ्ट कार में संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस के रोके जाने पर उसने मौके से फरार होने का प्रयास जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाग के किनारे पलट गई।
पुलिस को करीब आता देख उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा के तौर पर पुलिस की ओर से फायरिंग किए जाने के चलते टांग में गोली लगने से वह घायल होकर ज़मीन पर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूंछे जाने पर उसके पास से एक तमंचा, तीन ज़िंदा कारतूस व उसकी शिफ्ट कार से तस्करी को ले जाया गया। उसके पास से पांच किलो गोमांस व दो छुरी सहित वध के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपी ने अपना नाम इमरान पुत्र अफसर निवासी ग्राम खिजरपुर थाना अज़ीमनगर बताया है।
जिले में धड़ल्ले से हो रहा पशुओें के मांस बेचने का कारोबार
शासन के सख्त आदेश के बाद भी पुलिस मांस बेचने वालों पर अकुंश नहीं लगा पा रही है। जिले में धड़ल्ले से पशुओं के मांस को काटने के बाद बेचने का काम चल रहा है। लेकिन चौराहों पर तैनात पुलिस इनको रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है। हाइवे से होकर शहर के अंदर पशुओं से भरे वाहन आ जाते है। लेकिन पुलिस उनको रोक नहीं पा रही है।इससे साफ जाहिर होता है कि इन वाहनों को निकालने में कुछ पुलिस कर्मियों ने भी साठ गांठ कर रखी है।
मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पांच किलो मांस के अलावा तमंचा कारतूस और कार भी बरामद की है। -डा.संसार सिंह एएसपी