अयोध्या: पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 1271 बूथों पर पिलाई गई ड्रॉप

अयोध्या: पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 1271 बूथों पर पिलाई गई ड्रॉप

अयोध्या। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन रविवार को ब्लॉक सोहावल के प्राथमिक विद्यालय जगनपुर से हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का आगाज किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया 0 से 5 वर्ष तक के अनुमानित 3,26,047 बच्चों को पोलियो अभियान में पोलियो की खुराक …

अयोध्या। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन रविवार को ब्लॉक सोहावल के प्राथमिक विद्यालय जगनपुर से हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का आगाज किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया 0 से 5 वर्ष तक के अनुमानित 3,26,047 बच्चों को पोलियो अभियान में पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जनपद में 1271 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही घर-घर भ्रमण के लिए 836 टीम, 57 ट्रांजिट टीम, 35 मोबाइल टीम बनाई गई है जो बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएगी।

उन्होंने अभिभावकों से अपील है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, एसएमओ डॉ. नीरज सिंह, अर्बन नोडल डॉ. राममणि शुक्ला, अधीक्षक सीएचसी सोहावल डॉ. प्रदीप कुमार, डीपीएम राम प्रकाश पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-शरद यादव की पार्टी एलजेडी का आरजेडी में विलय, तेजस्वी यादव बोले- ये फैसला हम सब की हिम्मत बढ़ाने वाला फैसला