बरेली: दिव्यांग बच्चों के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली

बरेली: दिव्यांग बच्चों के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली

बरेली, अमृत विचार। वात्सल्य सेवा संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनाई। ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी और मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में सदस्यों ने वात्सल्य …

बरेली, अमृत विचार। वात्सल्य सेवा संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनाई। ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी और मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में सदस्यों ने वात्सल्य सेवा संस्थान रेसीडेंसी गार्डन में दिव्यांग बच्चों को अबीर, गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। साथ ही गुजिया, फल, मिठाई, चॉकलेट आदि का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि संस्था सरंक्षक खुशलोक अस्पताल के चेयरमेन डॉ. विनोद पागरानी रहे।

इस मौके पर डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि संस्था जनहित के कार्य करती रहती है। इस मौके पर संरक्षक सीएल शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल, राजेंद्र गुलाटी, अमर सिंह परमार, चेतना सक्सेना, राशि पाराशरी, गीता दोहरे, योगेश कुमारी, पूनम सक्सेना, मनीष रस्तोगी, अभिषेक सक्सेना, संजीव अवस्थी, मुनीश गुप्ता, संतोष उपाध्याय,सचिन भारतीय, साहिल सक्सेना, लवी सक्सेना,धीरज कुमार, सौरभ सक्सेना, हरजीत कौर, रवि सक्सेना,सत्येंद्र कुमार आदि रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अपात्र सम्मान निधि पाने वालों से होगी रिकवरी

ताजा समाचार