बिजनौर की आठ में से चार सीटों पर गठबंधन और चार पर भाजपा का कब्जा

बिजनौर/अमृत विचार। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर मतों की गिनती को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था रही। सेन्ट्रल वेयर हाउस पर प्रत्याशियों के एजेटों को अंदर पहुंचने के लिए र्थी लेयर सुरक्षा से गुजरना पड़ा। अन्दर पहुंचने के लिए कड़ी जांच के बाद प्रत्याशियों के एजेटों का प्रवेश कराया गया। सुबह …
बिजनौर/अमृत विचार। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर मतों की गिनती को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था रही। सेन्ट्रल वेयर हाउस पर प्रत्याशियों के एजेटों को अंदर पहुंचने के लिए र्थी लेयर सुरक्षा से गुजरना पड़ा। अन्दर पहुंचने के लिए कड़ी जांच के बाद प्रत्याशियों के एजेटों का प्रवेश कराया गया। सुबह सबसे पहले बैलेट पेपर गिनती की गयी। जिसके बाद ईवीएम को खोला गया।
प्रथम चरण की मतगणना में 24 विधानसभा नूरपुर से रामअवतार सैनी भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह से 300, 17 विधानसभा नजीबाबाद से हाजी तसलीम अहमद ने भाजपा प्रत्याशी राजा भारतेन्द्र सिंह से 2000, 18 विधानसभा नगीना से मनोज पारस ने 500, 19 बढापुर विधानसभा से सुशांत सिंह ने 3500, 20 विधानसभा धामपुर से अशोक राणा ने 600, 21 नहटौर विधानसभा से ओमकुमार ने 1000, 23 विधानसभा चांदपुर से स्वामी ओमवेश ने 1000 तथा 22 बिजनौर विधानसभा से भाजपा की सूचि चौधरी ने 2000 मतों की बढत बनाई। दूसरे चरण में नूरपुर से गठबंधन प्रत्याशी रामऔतार सैनी ने 2600 मतों की बढ़त को बनाकर अपने प्रतिद्धन्दी पर दबाव बना दिया।
नजीबाबाद विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी हाजी तसलीम अहमद ने अपने प्रतिद्धन्दी राजा भारतेन्द्र सिंह पर अपनी बढ़त को बरकरार रखा। पल-पल बदलते रहे हार-जीत के समीकरण जिससे जिले के सभी प्रत्याशी चैन से नहीं बैठ सके। मतगणना शुरू होने के बाद जिले की चांदपुर, धामपुर, नहटौर और बिजनौर सीट पर मतगणना की चक्रवार हो रही गिनती में आगे और पीछे का खेल चलता रहा। जहां समर्थक विपक्षी से आगे चलने की खबर पाकर खुशियां मना ही रहे थे कि अचानक पीछे चलने की खबर से समर्थकों में मायूसी देखने को मिली।
समर्थक अपने प्रत्याशी की बढ़त पर तो खुश हो रहे थे लेकिन जैसे ही विपक्षी खेमे की बढ़त की खबर आई तो तुरन्त ही चेहरे लटके देखे गये। समर्थक अपनी पार्टी के प्रत्याशी को मिले मत और बढ़त को लेकर लगातार मीडिया कर्मियों के सम्पर्क में बने हुए थे जो पल-पल की जानकारी को लेकर कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते थें।
जिले की किसी भी सीट पर बसपा प्रत्याशी अपना खाता तक नहीं खोल पाये तथा मतगणना पूरी होने से पहले ही सभी बसपा प्रत्याशी मतगणना स्थल को छोड़ कर अपने घर को रवाना हो गए। िकसी ने भी मतगणना के पूरी होने की प्रतीक्षा नहीं की।
नहटौर, धामपुर और बिजनौर में भाजपा की मामूली अंतर से जीत
जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को गठबंधन प्रत्याशियों से कड़ा मुकाबला झेलना पडा । उतार चढ़ाव के दौर में 21 नहटौर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्धदी रालोद गठबंधन प्रत्याशी मुंशीराम को 258 मतों से हराया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार को 77935, रालोद गठबंधन प्रत्याशी मुंशीराम को 77677 तथा बसपा की प्रिया को 38020 मत मिले। 20 धामपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा के अशोक राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्धदी सपा गठबंधन प्रत्याशी नईमुलहसन को 203 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा को 81791, सपा गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन को 81588 तथा बसपा के ठाकुर मूलचंद को 38993 मत मिले। 22 विधानसभा बिजनौर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सूचि ने अपने निकटकतम प्रतिद्धदी रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज को चौधरी को 1445 मतों से हराया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सूचि को 97165, रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी को 95720 तथा बसपा प्रत्याशी रूची वीरा को 52035 मत मिले।
नजीबाबाद, नगीना, बढ़ापुर और नूरपुर में एक तरफा दिखाई दिया मुकाबला
जिले की नजीबाबाद, नगीना, बढापुर और नूरपुर सीट पर एक तरफा मुकाबला दिखाई दिया। नजीबाबाद सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी हाजी तसलीम अहमद, नगीना से सपा गठबंधन प्रत्याशी मनोज पारस, बढ़ापुर से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सुशांत सिंह ने तथा नूरपुर से सपा गठबंधन प्रत्याशी रामअवतार सैनी शुरू से ही अपने प्रतिद्धदियों पर बढ़त बनाये रखी। जिससे इन सीटों पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। जिले की सबसे बडी जीत वाली 17 विधानसभा नजीबाबाद पर सपा गठबंधन प्रत्याशी हाजी तसलीम अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्धदी राजा भारतेन्द्र सिंह को 23770 मतों से हराया। 18 विधानसभा नगीना से सपा गठबंधन प्रत्याशी मनोज पारस ने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डा यशवंत सिंह को 26451 मतो से हराया। 19 बढ़ापुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह ने सपा गठबंधन प्रत्याशी कपिल गुर्जर को 14345 मतों से हराया। जबकि 24 विधानसभा नूरपुर सीट पर सपा गठबंधन प्रत्याशी रामअवतार ने भाजपा के सीपी सिंह को 6065 मतों से पराजित किया। नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन प्रत्याशी रामअवतार को 92574, भाजपा के सीपी सिंह को 86509 तथा बसपा के जियाउददीन अंसारी को 31300 मत मिले तो नजीबाबाद विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन प्रत्याशी हाजी तसलीम अहमद को 102675, भाजपा प्रत्याशी राजा भारतेन्द्र सिंह को 78905 तथा बसपा प्रत्याशी शाहनवाज खलील को 44727 मत मिले जबकि 19 बढापुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कुवर सुशांत सिंह को 100100, सपा गठबंधन प्रत्याशी कपिल गुर्जर को 85755 तथा बसपा प्रत्याशी मौ गाजी को 46638 मत मिले है ।
सबसे बड़ी जीत बनी नगीना सीट पर, दूसरे पर नजीबाबाद
जिले में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत 18 विधानसभा नगीना से सपा गठबंधन प्रत्याशी मनोज पारस ने हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह को 26451 मतों से हराया। नगीना विधानसभा में कुल मत 346577 वोट पड़े। जिसमें सपा गठबंधन प्रत्याशी मनोज पारस को 97155, भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह को 70704 तथा बसपा प्रत्याशी ब्रजपाल सिंह को 40164 मत मिले । जिले में दूसरी सबसे बड़ी जीत 17 नजीबाबाद विधानसभा सीट पर हाजी तसलीम अहमद सपा के नाम पर रही है । उन्होंने अपने प्रतिद्धदी भाजपा प्रत्याशी राजा भारतेन्द्र सिंह को 23775 मतों से हराया। हाजी तसलीम अहमद का इस सीट पर 2012 से लगातार कब्जा चला रहा है। जो तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक बनाने में भी कामयाब हुए है। मास्टर रामस्वरूप ने तीन बार चुनाव जीतकर हेट्रिक बनाई थी। इस बार सपा के हाजी तसलीम अहमद के कब्जे से हैट्रिक बन जाने पर सपा समर्थकों में खुशी का माहौल है । 2012 में हाजी तसलीम अहमद ने बसपा के टिकट पर चुनाव लडा था और भाजपा के राजीव अग्रवाल को हराया था जिसके बाद सन 2017 के चुनाव में हाजी तसलीम अहमद ने सपा का दामन थामा। जिसमें दोबारा भाजपा के राजीव अग्रवाल को 2002 मतों के अंतर से हराया। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भारतेन्द्र सिंह को 23770 मतों से हराकर तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक बनाकर बनाई।